Ajman में गंभीर यातायात हादसे में गई 53 वर्षीय भारतीय महिला की जान, सदमे में परिजन
संयुक्त अरब अमीरात में मंगलवार को ईद मना कर लौट रही महिला की जान चली गई है। 53 वर्षीय भारतीय महिला की इस हादसे में जान चली गई है। Sajinabanu नामक भारतीय प्रवासी Al Ain से Ajman यात्रा कर रही थी तब यह हादसा हुआ। ईद मनाकर वह अपने परिवार के साथ लौट रही थी।

पिछले 30 सालों से रहते हैं अजमन में
अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि हादसे में पीड़ित महिला का परिवार पिछले 30 सालों से Ajman में रह रहा है। Sajinabanu और अपने दो बेटों के साथ वहां रहती हैं। सोमवार को वह अपने 7 पारिवारिक सदस्यों के साथ मिलकर ईद मनाने के लिए Ajman में पहुंची थी।
कहा गया है कि ईद से लौटने के समय ही यह हादसा हुआ है। दरअसल स्टीयरिंग व्हील फैंस गया था। इस हादसे में महिला कार से बाहर चली गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। जमीन से उनका सिर टकरा गया था और गंभीर चोट आई थी। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। इस घटना से परिजन काफी आहत हैं।




