BAHRAIN : कंपनी में फ्रॉड करने वाले दो कामगार हुए गिरफ्तार, जेल की सजा के बाद किया जाएगा डिपोर्ट
बहरीन में दो आरोपियों को जेल की सजा सुनाई गई है जिसके बाद उन्हें डिपोर्ट कर दिया जाएगा। आरोपियों ने BD19,000 के साथ हेराफेरी की कोशिश की है। अधिकारियों के द्वारा कहा गया है कि पहले आरोपीय इलेक्ट्रिकल वर्क एंड कांट्रैक्टिंग कंपनी में काम करता था।

अपने साथी कर्मचारी के साथ मिलकर करने लगा फ्रॉड
इस मामले में अधिकारियों के द्वारा जानकारी दी गई है कि आरोपी का काम क्लाइंट से सहयोग बना कर रखना उन्हें सहयोग करने के साथ सप्लाई की व्यवस्था करना था। लेकिन वह अपने एक साथी कर्मचारी के साथ मिलकर फ्रॉड शुरू कर दिया था। डिजाइन सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करके उन्होंने हेरफेर कर दी थी। उसने जानबूझकर कीमतों को बढ़ा दिया था।
आरोपी BD19,147.177 का फ्रॉड करना चाहता थे जो कि तय की गई वास्तविक कीमतों से अधिक था। लेकिन पैसों की ट्रांसफर के पहले ही आरोपियों की करतूत का पता चल गया जिसके बाद उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा रही है। उन्हें जेल की सजा सुनाई गई है।




