• About
  • Career
  • Contact
  • Team
  • Policies
  • Privacy Policy
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Newsletter
गुरूवार, फ़रवरी 5, 2026
GulfHindi
  • Login
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
No Result
View All Result
GulfHindi
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
GulfHindi
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Qatar
  • Oman
  • Finance
  • Automotive
  • World
  • Yemen
Home India

भारत और सऊदी ने मिलकर अब समुद्री सहयोग को दिया नया आयाम, दोनों देशों के रिश्तों को मिलेगा नया अध्याय

भारत और सऊदी ने मिलकर अब समुद्री सहयोग को दिया नया आयाम, दोनों देशों के रिश्तों को मिलेगा नया अध्याय

Vandana Upadhyay by Vandana Upadhyay
अगस्त 21, 2025
in India, Saudi
0
भारत और सऊदी ने मिलकर अब समुद्री सहयोग को दिया नया आयाम, दोनों देशों के रिश्तों को मिलेगा नया अध्याय

भारत और सऊदी ने मिलकर अब समुद्री सहयोग को दिया नया आयाम, दोनों देशों के रिश्तों को मिलेगा नया अध्याय

0
SHARES
21
VIEWS

भारत और सऊदी ने मिलकर अब समुद्री सहयोग को दिया नया आयाम, दोनों देशों के रिश्तों को मिलेगा नया अध्याय

Vandana Upadhyay · अगस्त 21, 2025

भारत और सऊदी अरब ने द्विपक्षीय समुद्री संबंधों को गहरा करने पर सहमति जताई है। दोनों देशों ने शिपिंग और लॉजिस्टिक्स क्षेत्रों में समुद्री सहयोग पर एक संयुक्त कार्य समूह (Joint Working Group – JWG) का गठन किया है, जो इस रणनीतिक साझेदारी में एक नया अध्याय जोड़ेगा।

यह निर्णय भारत के पोर्ट्स, शिपिंग और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और सऊदी अरब के परिवहन व लॉजिस्टिक सेवाओं के मंत्री सालेह बिन नासिर अल-जासर के बीच हुई एक उच्च-स्तरीय वर्चुअल बैठक में लिया गया। बयान के अनुसार, सोनोवाल ने दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक और लगातार मजबूत होते संबंधों को रेखांकित किया। दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक और बढ़ते संबंधों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत और सऊदी अरब के बीच सदियों पुराने आर्थिक और सामाजिक-सांस्कृतिक रिश्ते हैं। दोनों देशों के नेताओं द्वारा सह-अध्यक्षता वाले रणनीतिक साझेदारी परिषद (Strategic Partnership Council) की स्थापना ने द्विपक्षीय सहयोग को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। सोनोवाल ने हाल की प्रगति का उल्लेख किया, जिसमें जेद्दा–मुंद्रा/न्हावा शेवा मार्ग की शुरुआत शामिल है, जिसे सऊदी अरब की फोक मैरीटाइम सर्विसेज द्वारा लॉन्च किया गया है और जिससे परिवहन समय और लागत कम होने की उम्मीद है। उन्होंने भारत के MAITRI डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर समुद्री व्यापार के सामंजस्य (harmonisation) के लिए सहयोग का भी प्रस्ताव रखा।

सऊदी अरब, भारत का पांचवा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है, जबकि भारत सऊदी अरब का दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। वित्त वर्ष 2024-25 में द्विपक्षीय व्यापार लगभग 42 अरब अमेरिकी डॉलर का रहा। वार्ता के दौरान, सोनोवाल ने भारत के मैरीटाइम इंडिया विज़न 2030 और अमृत काल विज़न 2047 को सऊदी अरब के विज़न 2030 से जुड़ी पूरकतायें उजागर कीं। भारत ने सऊदी अरब को अपने बंदरगाह और शिपिंग इकोसिस्टम में निवेश संभावनाओं का पता लगाने के लिए आमंत्रित किया।


मैरीटाइम डेवलपमेंट फंड, जिसकी पूंजी 3 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक है, बंदरगाह अवसंरचना, तटीय शिपिंग और लॉजिस्टिक्स में अवसर प्रदान करता है। भारत ने कई बड़े प्रोजेक्ट्स, जैसे वधावन पोर्ट (पश्चिमी तट पर) और वी.ओ. चिदंबरनार पोर्ट (तमिलनाडु) का आउटर हार्बर प्रोजेक्ट, को प्रमुख निवेश गंतव्यों के रूप में प्रस्तुत किया।

ShareTweetSendShare
Previous Post

अमेरिका से मनमुटाव के बीच भारत और रूस के बीच व्यापार समझौते को लेकर बातचीत की शुरूआत

Next Post

अग्नि-5 का सफल परीक्षण, भारत ने बढ़ाई अपनी रणनीतिक क्षमता

Vandana Upadhyay

Vandana Upadhyay

4 वर्ष तक देश के बड़े अखबारी प्रकाशनो में काम करने के उपरांत मैं अब GulfHindi में अपनी सेवा दे रही हूँ। उम्मीद हैं मेरी लेखनी आप सब को खबरों से सही और सटीक रूबरू कराएगी.

Related Posts

Saudi

Saudi Arabia Jawazat Update: सऊदी में घरेलू कामगारों के लिए इकामा फीस पर आया बड़ा अपडेट, किस्तों में भुगतान पर रोक

by Praggya Singh sabal
फ़रवरी 4, 2026
0

सऊदी अरब के जनरल डायरेक्टरेट ऑफ पासपोर्ट्स (Jawazat) ने इकामा (Residency Permit) रिन्यूअल फीस को लेकर एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। विभाग ने स्पष्ट किया है...

Read moreDetails

Palestine Update: इजराइल के हमले में गाज़ा में 21 की मौत, वेस्ट बैंक में 24 साल के युवक की गई जान

फ़रवरी 4, 2026

कोलकाता में टर्किश एयरलाइंस की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आग लगने के बाद बचाई गई 236 लोगों की जान

फ़रवरी 4, 2026

Saudi Airlines Baggage: सऊदिया फ्लाइट में 23 किलो सामान ले जाएं या 20 किलो? यात्रियों के लिए आई ये बड़ी अपडेट

फ़रवरी 4, 2026
Next Post
अग्नि-5 का सफल परीक्षण, भारत ने बढ़ाई अपनी रणनीतिक क्षमता

अग्नि-5 का सफल परीक्षण, भारत ने बढ़ाई अपनी रणनीतिक क्षमता

Facebook Twitter LinkedIn Youtube Whatsapp

Welcome to GulfHindi.com

GulfHindi.com Started in Year 2014 as online community converted into website by year 2019. We are thankful to our reader and their engagement with us. We server general purpose day to day helpful contents in news, finance, automotive and expats related issues or updates inside and outside India.

Gulfhindi.com

About Us.

  • About
  • Career
  • Contact
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Privacy Policy
  • Team

Contact Us

GulfHindi, Anand villa 201, DPS more, Priyadarshi Nagar, Patna, Bihar, India 801503
Email: [email protected]
Mobile: 9504756906

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906