• About
  • Career
  • Contact
  • Team
  • Policies
  • Privacy Policy
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Newsletter
मंगलवार, फ़रवरी 3, 2026
GulfHindi
  • Login
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
No Result
View All Result
GulfHindi
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
GulfHindi
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Qatar
  • Oman
  • Finance
  • Automotive
  • World
  • Yemen
Home India

स्वामी चैतन्यनंद सरस्वती पर 15 महिलाओं के साथ यौन शोषण के आरोप, बिहार, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड में छापेमारी

स्वामी चैतन्यनंद सरस्वती पर 15 महिलाओं के साथ यौन शोषण के आरोप, बिहार, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड में छापेमारी

Vandana Upadhyay by Vandana Upadhyay
सितम्बर 24, 2025
in India
0
स्वामी चैतन्यनंद सरस्वती पर 15 महिलाओं के साथ यौन शोषण के आरोप, बिहार, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड में छापेमारी

स्वामी चैतन्यनंद सरस्वती पर 15 महिलाओं के साथ यौन शोषण के आरोप, बिहार, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड में छापेमारी

0
SHARES
21
VIEWS

स्वामी चैतन्यनंद सरस्वती पर 15 महिलाओं के साथ यौन शोषण के आरोप, बिहार, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड में छापेमारी

Vandana Upadhyay · सितम्बर 24, 2025

दक्षिण दिल्ली के पॉश वसंत कुंज इलाके स्थित एक प्रमुख आश्रम श्री श्रींगेरी मठ के प्रमुख स्वामी चैतन्यनंद सरस्वती पर 15 से अधिक महिलाओं  के साथ यौन शोषण का आरोप लगा है। इसके बाद से स्वामी चैतन्यनंद सरस्वती आश्रम से फरार है पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। श्री श्रींगेरी मठ प्रशासन ने स्वामी चैतन्यनंद सरस्वती को निदेशक पद से हटा दिया है और पुलिस ने उन्हें देश छोड़कर भागने से रोकने के लिए लुक-आउट नोटिस जारी किया है।

कौन है चैतन्यनंद सरस्वती 

चैतन्यनंद सरस्वती का पुराना नाम स्वामी पार्थसारथी था। पहली बार इस पर कोई आरोप नहीं लगे हैं। इससे पहले भी 2009 में डिफेंस कॉलोनी में धोखाधड़ी और छेड़छाड़ का मामला दर्ज हुआ था और 2016 में वसंत कुंज में भी एक महिला ने उसके खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत की थी। पुलिस के अनुसार, ओडिशा के रहने वाला चैतन्यनंद सरस्वती पिछले 12 वर्षों से आश्रम में रह रहा था और संचालक व देखरेख करने वाले की भूमिका निभा रहा था।

आश्रम प्रशासन ने एक बयान में कहा, “स्वामी चैतन्यनंद सरस्वती, जो पहले स्वामी पार्थसारथी के नाम से जाने जाते थे। इस शख्स ने अवैध और अनुचित गतिविधियों में लिप्त होकर मठ की मर्यादा का उल्लंघन किया है। इसके परिणामस्वरूप पीठ ने उनसे सभी संबंध तोड़ दिए हैं और संबंधित अधिकारियों के पास शिकायत दर्ज कराई है।”


32 महिला छात्रों ने दर्ज किए बयान 

चैतन्यनंद सरस्वती के खिलाफ शिकायत करने वाली वे महिलाएं शामिल हैं जो श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) की छात्रवृत्ति पर पीजीडीएम कोर्स कर रही थीं, जहां आरोपी निदेशक के पद पर कार्यरत था। जांच के दौरान 32 महिला छात्रों के बयान दर्ज किए गए, जिनमें से 17 ने आरोप लगाया कि स्वामी ने गाली-गलौच की, अश्लील व्हाट्सऐप और टेक्स्ट संदेश भेजे और अवांछित शारीरिक संपर्क किया। कई महिलाओं ने यह भी आरोप लगाया कि स्वामी ने उन्हें ब्लैकमेल और धमकी दी तथा तीन महिला फैकल्टी और प्रशासकों ने उन पर दबाव बनाया कि वे स्वामी की मांगों को मानें।

पुलिस ने इन तीन महिलाओं से पूछताछ की है लेकिन उनका पूरा रोल स्वामी के पकड़े जाने के बाद ही स्पष्ट होगा। शिकायतकर्ताओं के फोन की फॉरेंसिक जांच कराई गई है क्योंकि आरोपी ने उन्हें मैसेज डिलीट करने के लिए मजबूर किया था।

आरोपी के ठिकानों पर छापेमारी 

इस बीच सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई और घटना स्थल तथा आरोपी के ठिकानों पर कई छापेमारियां की गईं। पुलिस ने हार्ड डिस्क और वीडियो रिकॉर्डर जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे हैं। जांच के दौरान श्री शारदा इंस्टीट्यूट के बेसमेंट में एक वोल्वो कार मिली, जिस पर नकली यूएन नंबर प्लेट लगी हुई थी। जांच में सामने आया कि यह कार स्वामी चैतन्यनंद सरस्वती द्वारा उपयोग की जा रही थी। पुलिस ने अन्य नकली डिप्लोमैटिक नंबर प्लेट भी बरामद किए हैं और यह जांच की जा रही है कि आरोपी ने इन्हें कैसे हासिल किया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी का अंतिम लोकेशन आगरा में ट्रैक किया गया था, लेकिन वह लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा है और मोबाइल फोन का बहुत कम इस्तेमाल कर रहा है। दिल्ली पुलिस की टीमें उसे पकड़ने के लिए बिहार, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड में छापेमारी कर रही हैं।

ShareTweetSendShare
Previous Post

सऊदी ने भारत के बजाय पाकिस्तान को क्यों चुना ? भारत मुस्लिम दुनिया में पाकिस्तान के बढ़ते प्रभाव का मुकाबला कर सकता है मुकाबला

Next Post

दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों को दे डाला बड़ा तोहफा, मिलेगा 78 दिनों का बोनस

Vandana Upadhyay

Vandana Upadhyay

4 वर्ष तक देश के बड़े अखबारी प्रकाशनो में काम करने के उपरांत मैं अब GulfHindi में अपनी सेवा दे रही हूँ। उम्मीद हैं मेरी लेखनी आप सब को खबरों से सही और सटीक रूबरू कराएगी.

Related Posts

World

बलूच विद्रोही महिलाओं ने पाक सैनिकों पर बोला बड़ा हमला, ISI हेडक्वार्टर को बनाया निशाना

by Nura Basta
फ़रवरी 3, 2026
0

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हालात काफी तनावपूर्ण हो गए हैं। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने 'ऑपरेशन हेरोफ फेज-2' के तहत सुरक्षा बलों पर अब तक का...

Read moreDetails

London से Bengaluru आ रही Air India फ्लाइट में बड़ी खराबी, इंजन स्विच में आई दिक्कत के बाद विमान Ground

फ़रवरी 3, 2026

Delhi Airport T-3 Update: अब T-3 से नहीं उड़ेंगी कई डोमेस्टिक फ्लाइट्स, Pier-C हुआ इंटरनेशनल, जानिए नया रूट

फ़रवरी 3, 2026

भारत-पाक मैच न होने पर होगा 2200 करोड़ का नुकसान, Broadcaster JioStar को लगेगा बड़ा झटका

फ़रवरी 3, 2026
Next Post
दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों को दे डाला बड़ा तोहफा, मिलेगा 78 दिनों का बोनस

दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों को दे डाला बड़ा तोहफा, मिलेगा 78 दिनों का बोनस

Facebook Twitter LinkedIn Youtube Whatsapp

Welcome to GulfHindi.com

GulfHindi.com Started in Year 2014 as online community converted into website by year 2019. We are thankful to our reader and their engagement with us. We server general purpose day to day helpful contents in news, finance, automotive and expats related issues or updates inside and outside India.

Gulfhindi.com

About Us.

  • About
  • Career
  • Contact
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Privacy Policy
  • Team

Contact Us

GulfHindi, Anand villa 201, DPS more, Priyadarshi Nagar, Patna, Bihar, India 801503
Email: [email protected]
Mobile: 9504756906

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906