त्योहारी सीजन में केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों को बड़ी सौगात दे डाली है। आज हुई कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसले से रेलवे कर्मचारियों के चेहरे पर मुस्कुराहट आ गई है। सरकार की ओर से यह फैसला लिया गया है कि इस साल रेलवे के ग्रुप C और ग्रुप D स्तर के कर्मचारियों को भी 78 दिनों का बोनस दिया जाएगा।
11.5 लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा
सरकार के द्वारा लिए गए इस फैसले से रेलवे के 11.5 लाख कर्मचारियों को फायदा मिलेगा। कैबिनेट ने कुल 94,916 करोड़ रुपयों का आवंटन किया है। बोनस की राशि बहुत जल्द सीधे कर्मचारियों के खाते में जायेगी। बोनस रेलवे कर्मचारियों की विभिन्न श्रेणियों जैसे ट्रैक मेंटेनर, लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर (गार्ड), स्टेशन मास्टर, पर्यवेक्षक, तकनीशियन, तकनीशियन हेल्पर, पॉइंट्समैन, मिनिस्ट्रियल स्टाफ और अन्य ग्रुप ‘सी स्टाफ को भुगतान की जाएगी. रेलवे में काम करने वाले नॉन गजटेड कर्मचारियों को हर साल बोनस दिया जाता है।
बिहार को मिली सबसे बड़ी सौगात
कैबिनेट ने बिहार को भी बड़ी सौगात दी है। बख्तियारपुर-राजगीर-तिलैया रेलवे लाइन के लिए 2192 करोड़ रुपयों का भुगतान किया गया है। बिहार के बेतिया से झारखंड के साहेबगंज के लिए फोरलेन रोड के लिए 3822 करोड़ रुपये की राशि का आवंटन किया गया है।



