• About
  • Career
  • Contact
  • Team
  • Policies
  • Privacy Policy
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Newsletter
सोमवार, फ़रवरी 9, 2026
GulfHindi
  • Login
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
No Result
View All Result
GulfHindi
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
GulfHindi
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Qatar
  • Oman
  • Finance
  • Automotive
  • World
  • Yemen
Home UAE

मिलिए यूएई की पहली मिस यूनिवर्स मरियम मोहम्मद से, मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता का करेंगी प्रतिनिधित्व

मिलिए यूएई की पहली मिस यूनिवर्स मरियम मोहम्मद से, मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता का करेंगी प्रतिनिधित्व

Vandana Upadhyay by Vandana Upadhyay
अक्टूबर 11, 2025
in UAE
0
मिलिए यूएई की पहली मिस यूनिवर्स मरियम मोहम्मद से, मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता का करेंगी प्रतिनिधित्व

मिलिए यूएई की पहली मिस यूनिवर्स मरियम मोहम्मद से, मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता का करेंगी प्रतिनिधित्व

0
SHARES
24
VIEWS

मिलिए यूएई की पहली मिस यूनिवर्स मरियम मोहम्मद से, मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता का करेंगी प्रतिनिधित्व

Vandana Upadhyay · अक्टूबर 11, 2025

मरियम मोहम्मद यूएई की पहली लड़की हैं जो मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जा रही हैं। इस साल नवंबर 2025 में मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता का आयोजन होने वाला है।

विश्व प्रतियोगिता में यूएई का करेंगी प्रतिनिधित्व

26 वर्षीय मरियम मोहम्मद दुबई में फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई कर रही हैं। शुक्रवार की रात मरियम को मिस यूनिवर्स यूएई 2025 का ताज पहनाया गया। अब वे 21 नवंबर को थाईलैंड के शहर पाक क्रेट में होने वाली विश्व प्रतियोगिता में यूएई का प्रतिनिधित्व करेंगी।  इस साल ये प्रतियोगिता अपना 74वां साल सेलिब्रेट करेगी जिसमें 130 देशों की प्रतिभागी हिस्सा लेंगी। इसे दुनिया भर में करीब 500 मिलियन लोग देखेंगे।

मरियम ने कहा, “यह खिताब पाना मेरे लिए शब्दों से परे सम्मान है। यह सिर्फ मेरी नहीं, हर उस सपने देखने वाली की यात्रा है जो यूएई को अपना घर मानती है।” उन्होंने आगे कहा, “यूएई ने मुझे बड़ा सपना देखने का आत्मविश्वास दिया है। मैं उन महिलाओं की आवाज बनना चाहती हूं जो महत्वाकांक्षी, जिज्ञासु और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित हैं। मिस यूनिवर्स यूएई सिर्फ सुंदरता नहीं, बल्कि प्रभाव और प्रेरणा का प्रतीक है।”


दुनिया से गरीबी कम करना और महिलाओं को सशक्त बनाना सपना 

मरियम के शौक की बात करें तो उन्हें बाज़ (फाल्कन) पालने और ऊंट की सवारी का शौक है। वे दुनिया घूमना और अलग-अलग संस्कृतियों को जानना पसंद करती हैं। उन्होंने कहा, “मेरा सपना है कि दुनिया से गरीबी कम हो और महिलाओं को सशक्त बनाया जाए। मिस यूनिवर्स सिर्फ खूबसूरती नहीं, बल्कि महिलाओं की ताकत और हिम्मत का मंच है।”

Who is Mariam Mohamed UAE first Miss Universe How she achieve this position in staunchly Islamic country Photos: कौन हैं UAE की पहली मिस यूनिवर्स बनने वाली मरियम मोहम्मद? जिसने कट्टर इस्लामी

आपको बता दें कि मरियम पहली एमिराती हैं जो मिस यूनिवर्स में हिस्सा लेंगी, लेकिन यूएई की तरफ से प्रतिनिधित्व करने वाली वे पहली नहीं हैं। पिछले साल एमिलिया डोबरेवा, जो कोसोवो मूल की मॉडल और लंबे समय से दुबई में रह रही हैं। उन्होंने यूएई की ओर से भाग लिया था। मिस यूनिवर्स यूएई प्रतियोगिता में सभी राष्ट्रीयताओं की महिलाएं हिस्सा ले सकती हैं, अगर वे कम से कम तीन साल से यूएई में रह रही हों।

मरियम मोहम्मद यूएई की दूसरी मिस यूनिवर्स

मरियम मोहम्मद यूएई की दूसरी मिस यूनिवर्स विजेता हैं। वे नादिन अयूब (मिस यूनिवर्स फिलिस्तीन) के साथ मंच साझा करेंगी। इस साल इराक, बहरीन, मिस्र, लेबनान और ईरान (मिस यूनिवर्स पर्शिया) की प्रतिभागी भी शामिल होंगी। मिस यूनिवर्स यूएई संगठन के अनुसार, मरियम यूएई की सशक्तिकरण, स्थिरता और नवाचार की कहानी दुनिया के सामने रखेंगी और दिखाएंगी कि एमिराती महिलाएं परंपरा से जुड़ी होने के साथ-साथ भविष्य की नेता भी हैं।

ShareTweetSendShare
Previous Post

यूएई में अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना हुआ और भी आसान, जानिए कैसे कर सकते हैं आवेदन

Next Post

सऊदी में स्कूलों और मस्जिदों के पास तंबाकू की दुकाने चलाने पर लगा प्रतिबंध

Vandana Upadhyay

Vandana Upadhyay

4 वर्ष तक देश के बड़े अखबारी प्रकाशनो में काम करने के उपरांत मैं अब GulfHindi में अपनी सेवा दे रही हूँ। उम्मीद हैं मेरी लेखनी आप सब को खबरों से सही और सटीक रूबरू कराएगी.

Related Posts

UAE

Dubai में शिक्षा के भविष्य पर मंथन, 400 से ज्यादा एक्सपर्ट्स ने मिलकर बनाया नया प्लान

by Nura Basta
फ़रवरी 9, 2026
0

दुबई में हाल ही में Dubai Learning Summit 2026 का समापन हुआ है। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में दुनिया भर के 400 से अधिक शिक्षकों और शिक्षा...

Read moreDetails

बहरीन में प्राइवेट कंपनियों पर सरकार सख्त, सैलरी न देने पर लगेगा 500 दिनार का जुर्माना

फ़रवरी 9, 2026

Dubai DEWA ने फिर बनाया रिकॉर्ड, ग्राहकों की खुशी में 98.9% का स्कोर हासिल

फ़रवरी 9, 2026

India-Arab News: भारत और अरब देशों ने मिलाया हाथ, अब छोटे व्यापारियों के लिए खुलेंगे कमाई के नए रास्ते

फ़रवरी 9, 2026
Next Post
सऊदी में स्कूलों और मस्जिदों के पास तंबाकू की दुकाने चलाने पर लगा प्रतिबंध

सऊदी में स्कूलों और मस्जिदों के पास तंबाकू की दुकाने चलाने पर लगा प्रतिबंध

Facebook Twitter LinkedIn Youtube Whatsapp

Welcome to GulfHindi.com

GulfHindi.com Started in Year 2014 as online community converted into website by year 2019. We are thankful to our reader and their engagement with us. We server general purpose day to day helpful contents in news, finance, automotive and expats related issues or updates inside and outside India.

Gulfhindi.com

About Us.

  • About
  • Career
  • Contact
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Privacy Policy
  • Team

Contact Us

GulfHindi, Anand villa 201, DPS more, Priyadarshi Nagar, Patna, Bihar, India 801503
Email: [email protected]
Mobile: 9504756906

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906