UAE में भारतीय प्रवासियों की संख्या तेजी से बढ़कर 43 लाख से अधिक हो गई है। दुबई की अर्थव्यवस्था, रियल एस्टेट और कॉरपोरेट सेक्टर में भारतीयों की भागीदारी अब निर्णायक बन चुकी है।
India UAE Migration के महत्वपूर्ण आकड़े
-
UAE में 2025 तक 43 लाख भारतीय, कुल आबादी का 35%
-
अकेले दुबई में 20 लाख से अधिक भारतीय
-
10 साल में संख्या दोगुनी: 22 लाख (2014) → 43.6 लाख (2024)
-
दुबई प्रॉपर्टी मार्केट में भारतीयों की 40% हिस्सेदारी
-
2025 में 4300 भारतीय मिलियनेयर्स विदेश शिफ्ट
भारत से दुबई और पूरे UAE की ओर प्रवास लगातार तेज़ होता जा रहा है। अनुमान के अनुसार 2025 तक UAE में रहने वाले भारतीयों की संख्या 43 लाख से अधिक हो चुकी है, जो देश की कुल जनसंख्या का लगभग 35 प्रतिशत है। इनमें से करीब 50 प्रतिशत भारतीय केवल दुबई में रहते हैं, यानी 20 लाख से अधिक लोग।
मोदी सरकार के आने के बाद 1 दशक में दोगुना हुआ UAE आने वाले भारतीयों की संख्या
पिछले एक दशक में यह आंकड़ा लगभग दोगुना हो गया है। वर्ष 2014 में जहां UAE में करीब 22 लाख भारतीय रहते थे, वहीं 2024 तक यह संख्या बढ़कर 43.6 लाख तक पहुंच गई। इस वृद्धि के पीछे रोजगार के अवसर, बेहतर जीवनशैली और लंबी अवधि के वीज़ा विकल्प बड़ी वजह बने हैं।

Golden Visa बना बड़ा वजह, कम टैक्स के लिए आने लगे लोग
गोल्डन वीज़ा योजना ने भी भारतीयों के लिए UAE को और आकर्षक बना दिया है। इस स्कीम के सबसे बड़े लाभार्थियों में भारतीय शामिल हैं, खासकर हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल्स (HNIs) और कारोबारी वर्ग। इसका सीधा असर दुबई के रियल एस्टेट सेक्टर पर भी पड़ा है। साल 2024 में दुबई की प्रॉपर्टी बिक्री में भारतीयों की हिस्सेदारी 40% रही, जिससे लगभग 16 बिलियन दिरहम (करीब ₹35,500 करोड़) का कारोबार हुआ।
लोग भारतीय नागरिकता छोड़ नहीं रहे हैं बल्कि Long term residency के लिए आ रहे हैं
हालांकि नागरिकता त्याग के मामलों में UAE का आंकड़ा कम है, क्योंकि अधिकांश भारतीय नागरिकता लेने के बजाय लॉन्ग-टर्म रेजिडेंसी वीज़ा पर रहना पसंद करते हैं। आज स्थिति यह है कि दुबई के कॉरपोरेट सेक्टर में करीब 60% CFO भारतीय हैं, जो यह दिखाता है कि भारतीय प्रोफेशनल्स यहां की अर्थव्यवस्था की रीढ़ बन चुके हैं।
भारतीयों की UAE में बढ़ती साख
UAE में भारतीयों की बढ़ती संख्या से नौकरी, निवेश और बिज़नेस के नए अवसर खुल रहे हैं। साथ ही भारतीय समुदाय की सामाजिक और आर्थिक ताकत भी लगातार मजबूत हो रही है।
एक नज़र में Data Table
| विषय | आंकड़ा |
|---|---|
| UAE में भारतीय | 43 लाख+ |
| दुबई में भारतीय | 20 लाख+ |
| 2014 बनाम 2024 | 22 लाख → 43.6 लाख |
| प्रॉपर्टी में हिस्सेदारी | 40% |
| भारतीय निवेश | 16 बिलियन दिरहम |
FAQ
Q1. क्या UAE भारतीयों को नागरिकता देता है?
नहीं, अधिकांश भारतीय गोल्डन वीज़ा या लॉन्ग-टर्म रेजिडेंसी पर रहते हैं।
Q2. दुबई भारतीयों के लिए इतना आकर्षक क्यों है?
टैक्स लाभ, बेहतर सैलरी, बिज़नेस अवसर और सुरक्षित लाइफस्टाइल के कारण।
Q3. क्या भारतीय सच में दुबई की अर्थव्यवस्था चला रहे हैं?
काफी हद तक हां, क्योंकि कॉरपोरेट सेक्टर, रियल एस्टेट और प्रोफेशनल नौकरियों में भारतीयों की बड़ी भूमिका है।
Last Updated: 11 जनवरी 2026




