UAE : खाना आर्डर करते समय सावधान, जानेमाने restaurants के नाम पर चल रहें हैं फर्ज़ी वेबसाइट, चुटकी में हो जाएगा अकाउंट खाली, पुलिस ने दी हिदायत
नकली वेबसाइट बनाया जा रहा है
आजकल अरब में जानेमाने restaurants का नाम लेकर नकली वेबसाइट बनाया जा रहा है। अजमान पुलिस ने इस बाबत निवासियों को आगाह किया है। बताया गया है कि इन वेबसाइट पर खाने के आर्डर के बाद पेमेंट करवाया जाता है उसके बाद कार्ड डिटेल के जरिए आपका अकाउंट खाली कर लिया जाता है।

सावधान रहें और अपने पैसे फ़र्ज़ी वेबसाइट के चक्कर में आकर न गवाएं
बता दें कि सोशल मीडिया के जरिये इन वेबसाइट का चलन अभी बढ़ा हुआ है। ऐसे में ध्यान रखने की आवश्यकता है कि आप वाजिब वेबसाइट से ही खाना आर्डर करें। पुलिस ने कहा है कि सावधान रहें और अपने पैसे फ़र्ज़ी वेबसाइट के चक्कर में आकर न गवाएं।



