Kuwait में अब दफ्तर के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं, PACI ने Sahel App पर शुरू की 4 नई सुविधाएं
कुवैत में रहने वाले प्रवासियों और नागरिकों के लिए एक अच्छी खबर है। अब आपको कागजी काम के लिए सरकारी दफ्तरों में लाइन लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। Public Authority for Civil Information (PACI) ने अपनी सेवाओं को और आसान बना दिया है। अब आप घर बैठे ही ‘Sahel’ ऐप के जरिए जरूरी सर्टिफिकेट हासिल कर सकते हैं।
📰: Dubai Visa Rules: दुबई ने बदला रिमोट वर्क वीज़ा का नियम, अब 6 महीने का स्टेटमेंट देना होगा जरूरी।
Sahel App पर कौन से नए सर्टिफिकेट मिलेंगे?
PACI ने यूनिफाइड गवर्नमेंट ऐप ‘Sahel’ के जरिए चार नई सेवाएं शुरू की हैं। अब लोग सीधे अपने मोबाइल से निम्नलिखित दस्तावेज प्राप्त कर सकते हैं:
- पिछली राष्ट्रीयता का विवरण (Statement of previous nationality)
- पिछले नाम का विवरण (Statement of previous name)
- पिछले पते का विवरण (Statement of previous address)
- अंग्रेजी में “To Whom It May Concern” प्रमाण पत्र
आम लोगों को इससे क्या फायदा होगा?
इस नई सुविधा का सबसे बड़ा फायदा यह है कि अब इन दस्तावेजों के लिए PACI मुख्यालय या किसी शाखा में जाने की आवश्यकता नहीं है। पहले छोटी-छोटी जानकारी अपडेट कराने या सर्टिफिकेट लेने के लिए लोगों को जाना पड़ता था। यह कदम नागरिकों और प्रवासियों दोनों के लिए प्रक्रियाओं को सरल बनाने के लिए उठाया गया है। इससे लोगों का समय बचेगा और भीड़ भी कम होगी।




