Mahindra ने खोला खजाना, Electric SUV पर 2.95 लाख का फायदा, 27 मार्च तक मौका
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने वित्तीय वर्ष के अंत में ग्राहकों के लिए ‘Celebration Benefits’ नाम से खास ऑफर निकाला है। कंपनी अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी XEV 9e और BE 6 पर भारी छूट दे रही है। अगर आप नई गाड़ी लेने का प्लान बना रहे हैं, तो 27 मार्च 2026 तक इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। यह ऑफर सीमित समय और स्टॉक के लिए ही लागू किया गया है।
XEV 9e मॉडल पर कितनी मिलेगी छूट?
कंपनी अपने XEV 9e और XEV 9S मॉडल पर सबसे ज्यादा फायदा दे रही है। इस गाड़ी पर कुल मिलाकर 2.95 लाख रुपये तक का बेनिफिट मिल सकता है। इसमें सबसे बड़ा हिस्सा ‘स्पेशल मार्च बेनिफिट’ का है, जो 2.40 लाख रुपये तक है।
इसके अलावा, अगर आप किसी कंपनी में काम करते हैं तो 25,000 रुपये तक का कॉर्पोरेट बेनिफिट भी ले सकते हैं। पुरानी गाड़ी बदलने पर या लॉयल्टी बोनस के रूप में 30,000 रुपये तक का अतिरिक्त लाभ भी दिया जा रहा है।
BE 6 के ऑफर और अन्य जरूरी बातें
महिंद्रा की BE 6 इलेक्ट्रिक एसयूवी पर भी ग्राहकों को अच्छी बचत हो रही है। इस मॉडल पर कुल 2.50 लाख रुपये तक का फायदा मिल रहा है। इसमें 2 लाख रुपये का फ्लैट मार्च डिस्काउंट और 20,000 रुपये का कॉर्पोरेट ऑफर शामिल है। एक्सचेंज बोनस यहां भी 30,000 रुपये तक उपलब्ध है।
बिजनेस मालिकों के लिए कंपनी ने टैक्स नियमों के तहत Depreciation Benefits की सुविधा भी बताई है। यह ऑफर डीलरशिप पर मौजूद स्टॉक पर निर्भर करेगा, इसलिए अपनी नजदीकी एजेंसी से जानकारी लेना बेहतर होगा।





