फिलिप्स ने लॉन्च किया नया एलईडी बल्ब, यह है खासियत, घर की होगी सुरक्षा, ग्राहकों की जुटी भीड़
अपने घर की कर पाएंगे ऐसे रक्षा
फिलिप्स ने एक ऐसा बल्ब लॉन्च किया है जिससे आप अपने घर की रक्षा कर पाएंगे। इस एलईडी बल्व के बाजार में लांच हो जाने के बाद लोगों में इसकी खासियत जानने की इच्छा है। इसमें मोशन सेंसर लगा हुआ है। इससे आप अपने घर की रक्षा भी कर पाएंगे।
आजकल सभी लोग स्मार्ट चीजों का इस्तेमाल तेजी से कर रहे हैं। कम्पनियां भी इस दिशा में तेजी से काम कर रही हैं। स्मार्ट और मोशन सेंसर वाली लाइट्स अब लोगों को भा रही हैं। लोग इसके तरफ काफी आकर्षित हो रहे हैं।

आइए जानते हैं कि यह काम कैसे करती हैं?
इन लाइट्स में मोशन सेंसर लगी होती है। यह मोशन के हिसाब से काम करती है। इसे घर की अलमारी, सीधी, मेन गेट आदि स्थान पर लगा सकते हैं। इन स्थानों से जब कोई गुजरेगा तो इसकी जानकारी आपको तुरंत मिल जायेगी। यह बल्ब जलने लगेगा और आपको पता चल जाएगा कि यहां से कोई गुजरा है।
यह एलईडी बल्ब 9 वॉट का है। इस बल्ब के 6 मीटर की दूरी पर अगर कोई आएगा तो यह तुरंत जलने लगेगा। व्यक्ति के जाने के 1 मिनट के बाद यह बंद हो जायेगा। इस बल्ब की कीमत 500 रुपए है। अगर इसे दो के पैक में लेने पर 868 रुपये में मिल जायेगा।



