शारजाह से आई थी भारतीय महिला, 38 लाख सोने के साथ Delhi Airport पर पकड़ी गई
भारत सोना हुआ जब्त
भारत में खाड़ी देशों से सोने की तस्करी का मामला सामने आया है। दिल्ली एयरपोर्ट पर एक महिला को इसी संबंध में गिरफ्तार किया गया है। अक्सर इस तरह की घटनाएं सामने आती हैं जिनमें प्रवासियों के द्वारा गलत तरीके से भारत में लाया जाता है।

शारजाह से आई थी महिला, दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार
शारजाह से भारत आई महिला के पास भारी मात्रा में सोना बरामद किया गया है। महिला जैसे ही Delhi Airport पर आई उसे अधिकारियों ने रोका और जांच शुरू कर दी गई। उसके पास 3,841,180 रुपए का सोना बरामद किया गया है।
महिला के पास जो सोना बरामद किया गया है वह oval शेप में था जिसे सोने के पेस्ट से बनाया गया था। हैरत की बात यह है कि यह सारा सोना इसके शरीर में छुपाकर लाया गया था। बरामद सोने का कुल वजन 770.18g है और उसकी कीमत 38 लाख रुपए है।




