• About
  • Career
  • Contact
  • Team
  • Policies
  • Privacy Policy
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Newsletter
सोमवार, फ़रवरी 2, 2026
GulfHindi
  • Login
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
No Result
View All Result
GulfHindi
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
GulfHindi
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Qatar
  • Oman
  • Finance
  • Automotive
  • World
  • Yemen
Home India

बिजली मीटर अचानक चेक करने पहुँच रहे हैं फर्जी रीडर. मीटर में गड़बड़ी करने का हवाला देकर लूट रहे लाखों

Lov Singh by Lov Singh
फ़रवरी 16, 2023
in India
0
0
SHARES
31
VIEWS

बिजली मीटर अचानक चेक करने पहुँच रहे हैं फर्जी रीडर. मीटर में गड़बड़ी करने का हवाला देकर लूट रहे लाखों

Lov Singh · फ़रवरी 16, 2023

बिहार की राजधानी पटना में बिजली विभाग के फर्जी अधिकारी गिरोह (fake meter reading in patna) सक्रिय हो गए हैं. इन फर्जी अधिकारियों के साथ बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस का एक कॉन्स्टेबल भी लोगों के घरों में घुसकर उनके घरों में लगे बिजली कनेक्शन के बिजली मीटर को टेंपर करने के नाम पर अवैध वसूली को अंजाम देने में लगा हुआ था. बुधवार को बीएमपी के सिपाही समेत दो ठग लोगों के हत्थे चढ़ गए.

फ्लैट में घुसकर वसूली की कोशिशः
शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के राजा बाजार चौधरी गली के मदीना गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसे एक बीएमपी सहित दो ठगों को शास्त्री नगर थाने की पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद बीएमपी 1 के जवान ने थाने से भागने का प्रयास भी किया. बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस यानी बीसैप 1 का जवान पवन कुमार शास्त्रीनगर थाने से अचानक फरार होने लगा. उसे दौड़ाकर पुलिसकर्मी और स्थानीय लोगों ने पकड़ा.


बीएमपी जवान ने बना रखी थी टीमः
दरसल, पवन ने कुछ लोगों के साथ मिलकर एक टीम बनाई थी, जो अलग अलग इलाकों के अपार्टमेंट में घुसकर लोगों को उनके बिजली के मीटर टेंपर होने के नाम पर डरा धमका कर अवैध वसूली करता था. बुधवार की शाम इसी कड़ी में शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के मदरसा गली स्थित मदीना अपार्टमेंट के एक फ्लैट में घुसकर फ्लैट मैं मौजूद महिलाओं को और अन्य किरायेदारों को बिजली के मीटर से छेड़छाड़ का हवाला देकर अवैध वसूली करने की कोशिश में लगा था. मौके पर पहुंचे फ्लैट मालिक की सतर्कता की वजह से इन तीनों को गिरफ्तार किया गया.

फ्लैट मालिक ने शक होने पर उल्टे पूछताछ शुरू की:
वहीं इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित फ्लैट मालिक रिजवान बताते हैं कि वह दुकान पर थे और अचानक उनके घर की महिलाओं ने फोन किया कि उनके घर में बिजली मीटर रीडिंग करने वाले पुलिस के साथ पहुंचे हैं. आनन-फानन में मोहम्मद रिजवान अपने घर पहुंचे. तब उनसे टेंपरिंग का आरोप लगाकर ढाई से चार लाख रुपये जुर्माने की बाते कही गई. हालांकि, उनके भतीजे ने इलेक्ट्रिकल विभाग की पढ़ाई कर रखी थी और जब उसने मौके पर मौजूद खुद को मीटर रीडर बता रहे व्यक्ति से इस पूरे मामले की जानकारी लेने की कोशिश की तो मौके पर मौजूद खुद को मीटर रीडर बताने वाला व्यक्ति डर गया.

डरकर सभी ठगों ने खोल दिया राजः
रिजवान आगे बताते हैं कि उन्होंने इन सभी को स्थानीय लोगों की मदद से पकड़ा और जब पूछताछ शुरू की तो मौके पर मौजूद बीएमपी के जवान सहित दोनों लोगों ने बताया कि वह इस बीएमपी जवान के साथ मिलकर झांसा दिया. हालांकि शक होने के बाद स्थानीय लोगों ने इन सभी को पकड़ लिया. इन सभी को शास्त्री नगर थाने की पुलिस को सौंपा गया. इसके बाद यह सभी थाने में मौजूद थे. सभी जवान अचानक वहां से भागने लगा.

“मैं दुकान पर था और अचानक घर की महिलाओं ने फोन किया कि यहां बिजली मीटर रीडिंग करने वाले पुलिस के साथ पहुंचे हैं. आनन-फानन में अपने घर पहुंचा. तब उनसे टेंपरिंग का आरोप लगाकर ढाई से चार लाख रुपये जुर्माने की बाते कही गई. भतीजे ने इलेक्ट्रिक विभाग की पढ़ाई कर रखी थी और जब उसने मौके पर मौजूद खुद को मीटर रीडर बता रहे व्यक्ति से इस पूरे मामले की जानकारी लेने की कोशिश की तो मौके पर मौजूद खुद को मीटर रीडर बताने वाला व्यक्ति डर गया” – मो रिजवान ,पीड़ित फ्लैट मालिक

ShareTweetSendShare
Previous Post

43 इंच वाला Mi X Series Smart TV अब आधे से भी कम कीमत में, ऐसे ला सकते हैं घर

Next Post

529 KM Range वाला इलेक्ट्रिक कार Nissan ने किया लॉंच. कई गाड़ियों का मार्केट अकेले करेगा ख़त्म

Lov Singh

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Posts

India

गाजा पर सऊदी-UAE की चेतावनी: इजरायली हमलों से शांति वार्ता को झटका, 8 देशों का साझा बयान

by GulfHindi Desk
फ़रवरी 1, 2026
0

संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब और क्षेत्र के अन्य छह प्रमुख देशों ने गाजा में जारी इजरायली सैन्य कार्रवाई को लेकर एक साझा और गंभीर चेतावनी जारी...

Read moreDetails

दुबई और यूएई में 19 फरवरी 2026 से शुरू होगा रमजान, खगोलविदों ने बताई संभावित तारीख

फ़रवरी 1, 2026

दुबई: शेख हमदान ने उम्म सुकीम बीच के लिए 500 मिलियन दिरहम के प्रोजेक्ट का किया ऐलान।

फ़रवरी 1, 2026

क़तर: बिज़नेसमैन और बड़े अफसरों को अब मिलेगा 10 साल का रेजिडेंसी वीज़ा, भारतीयों के लिए अहम खबर

फ़रवरी 1, 2026
Next Post

529 KM Range वाला इलेक्ट्रिक कार Nissan ने किया लॉंच. कई गाड़ियों का मार्केट अकेले करेगा ख़त्म

Facebook Twitter LinkedIn Youtube Whatsapp

Welcome to GulfHindi.com

GulfHindi.com Started in Year 2014 as online community converted into website by year 2019. We are thankful to our reader and their engagement with us. We server general purpose day to day helpful contents in news, finance, automotive and expats related issues or updates inside and outside India.

Gulfhindi.com

About Us.

  • About
  • Career
  • Contact
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Privacy Policy
  • Team

Contact Us

GulfHindi, Anand villa 201, DPS more, Priyadarshi Nagar, Patna, Bihar, India 801503
Email: [email protected]
Mobile: 9504756906

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906