देश में AC लगाने के ऊपर नया अनिवार्यता हुआ लागू, नितिन गड़करी ने किया 2025 से एकदम अनिवार्य

Lov Singh11 December 20231 min read8 viewsIndia

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने ट्रक चालकों के लिए सफर को सुविधाजनक बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। मंत्रालय ने अक्टूबर, 2025 से बनने वाले ट्रकों के केबिन में एयरकंडीशनर देना अनिवार्य कर दिया है। इसके लिए मंत्रालय ने एक गजट नोटिफिकेशन जारी किया है।

सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने जुलाई में ही इस प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। उन्होंने कहा था कि ट्रक चालकों का कामकाज बहुत कठिन होता है, खासकर गर्मी के मौसम में। इसलिए उनके लिए केबिन में एयरकंडीशनर की व्यवस्था अनिवार्य होनी चाहिए।

गडकरी ने कहा कि ट्रक चालक माल ढुलाई में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए उनके कामकाज के हालात और मनोदशा को ठीक रखने के लिए इस पर ध्यान देना जरूरी है। उन्होंने जल्द ही ट्रकों के केबिन में एयरकंडीशनर देना अनिवार्य करने की बात कही थी।

गडकरी ने ट्रक चालकों के अत्यधिक गर्मी में काम करने का हवाला देते हुए कहा था कि कुछ पक्ष केबिन में एयरकंडीशनर (AC) देने से ट्रक की लागत बढ़ने का तर्क दे रहे थे। लेकिन सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय इसे अनिवार्य करने के पक्ष में रहा है।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin
Share:

Comments

Leave a comment