• About
  • Career
  • Contact
  • Team
  • Policies
  • Privacy Policy
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
शनिवार, मार्च 14, 2026
GulfHindi
  • Login
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
No Result
View All Result
GulfHindi
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
GulfHindi
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Qatar
  • Oman
  • Finance
  • Automotive
  • World
  • Yemen
Home India

यूएई में रहने वाले एक भारतीय प्रवासी व्यवसायी की अचानक से हुई मौत

यूएई में रहने वाले एक भारतीय प्रवासी व्यवसायी की अचानक से हुई मौत

Vandana Upadhyay by Vandana Upadhyay
अगस्त 12, 2025
in India, UAE
0
यूएई में रहने वाले एक भारतीय प्रवासी व्यवसायी की अचानक से हुई मौत

यूएई में रहने वाले एक भारतीय प्रवासी व्यवसायी की अचानक से हुई मौत

0
SHARES
35
VIEWS

यूएई में रहने वाले एक भारतीय प्रवासी व्यवसायी की अचानक से हुई मौत

Vandana Upadhyay · अगस्त 12, 2025

यूएई में रहने वाले एक भारतीय प्रवासी व्यवसायी की केरल से लौटने के तुरंत बाद अचानक मौत हो गई, जिससे उनका परिवार गहरे सदमे में है। मृतक की पहचान 68 वर्षीय ई.पी. बालकृष्णन के रूप में हुई है, जो पिछले दो दशकों से शारजाह में रह रहे थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं, जो शारजाह में ही रहते हैं।

केरल से एक मीडिया चैनल से फोन पर बात करते हुए उनके बड़े बेटे जीजेश ने बताया कि उनके पिता की मौत शारजाह एयरपोर्ट पर लैंडिंग के तुरंत बाद हो गई। उन्होंने कहा, “वो यहां (केरल) सिर्फ पांच दिन के लिए आए थे और मेरे छुट्टियों पर आने के बाद वापस चले गए। मैंने ही उन्हें एयरपोर्ट छोड़ा था।” जीजेश के मुताबिक, शनिवार रात करीब 9:50 बजे फ्लाइट लैंड होने के बाद उनके पिता ने उन्हें, मां को और भाई सनीश को फोन किया था। सनीश उन्हें एयरपोर्ट से लेने गए थे, लेकिन काफी देर इंतज़ार करने के बावजूद पिता बाहर नहीं आए। जब उन्होंने एयरपोर्ट पर संपर्क किया तो पता चला कि इमिग्रेशन क्लीयर करने के बाद उनके पिता अचानक गिर पड़े और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।


सनीश अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक बालकृष्णन की मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों ने मौत का कारण हार्ट अटैक बताया। जीजेश ने बताया कि उनके पिता ने फ्लाइट से पहले या बाद में कभी भी किसी तरह की तबीयत खराब होने की शिकायत नहीं की थी। हालांकि, 15 साल पहले उनकी बायपास सर्जरी हुई थी, लेकिन उसके बाद से वो बिल्कुल स्वस्थ थे और अक्सर शारजाह और केरल के बीच यात्रा करते थे। बालकृष्णन शारजाह में एक कंसल्टेंसी और प्लास्टिक प्रोडक्शन कंपनी चलाते थे। आमतौर पर उनकी पत्नी भी उनके साथ यात्रा करती थीं, लेकिन इस बार वो अकेले गए थे। परिवार ने सोमवार रात 11:30 बजे के फ्लाइट से उनका पार्थिव शरीर केरल भेज दिया। आज दोपहर उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक स्थान इरिट्टी, कन्नूर में होगा।


ShareTweetSendShare
Previous Post

ओमान में प्रवासियों के लिए जारी हुए नए नियम, रेजिडेंस कार्ड और आईडी नियम में हुआ बदलाव

Next Post

यूएई में भारी बारिश, पानी बढ़ाने का मिशन जारी

Vandana Upadhyay

Vandana Upadhyay

4 वर्ष तक देश के बड़े अखबारी प्रकाशनो में काम करने के उपरांत मैं अब GulfHindi में अपनी सेवा दे रही हूँ। उम्मीद हैं मेरी लेखनी आप सब को खबरों से सही और सटीक रूबरू कराएगी.

Related Posts

Finance

ईरान युद्ध के बीच 32 देशों का बड़ा फैसला, बाजार में उतारेंगे 40 करोड़ बैरल कच्चा तेल

by Praggya Singh sabal
मार्च 14, 2026
0

अमेरिका और इज़राइल के साथ ईरान के युद्ध के बीच दुनिया भर में तेल की कमी को दूर करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है।...

Read moreDetails

Saudi Defense Ministry का बड़ा एक्शन, अल-जौफ और ईस्टर्न प्रोविंस में ड्रोन हमले किए नाकाम

मार्च 14, 2026

LPG Gas Cylinder: देश में गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, सरकार ने अफवाहों पर लगाई रोक, बुकिंग के लिए नया नियम लागू

मार्च 14, 2026

सऊदी अरब ने फंसे हुए इराकी नागरिकों के लिए खोले बॉर्डर और एयरपोर्ट, एम्बेसडर ने दिया धन्यवाद

मार्च 14, 2026
Next Post
यूएई में भारी बारिश, पानी बढ़ाने का मिशन जारी

यूएई में भारी बारिश, पानी बढ़ाने का मिशन जारी

Facebook Twitter LinkedIn Youtube Whatsapp

Welcome to GulfHindi.com

GulfHindi.com Started in Year 2014 as online community converted into website by year 2019. We are thankful to our reader and their engagement with us. We server general purpose day to day helpful contents in news, finance, automotive and expats related issues or updates inside and outside India.

Gulfhindi.com

About Us.

  • About
  • Career
  • Contact
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Privacy Policy
  • Team

Contact Us

GulfHindi, Anand villa 201, DPS more, Priyadarshi Nagar, Patna, Bihar, India 801503
Email: [email protected]
Mobile: 9504756906

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906