• About
  • Career
  • Contact
  • Team
  • Policies
  • Privacy Policy
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Newsletter
बुधवार, मार्च 4, 2026
GulfHindi
  • Login
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
No Result
View All Result
GulfHindi
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
GulfHindi
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Qatar
  • Oman
  • Finance
  • Automotive
  • World
  • Yemen
Home Oman

Henley Passport Index की 2025 की नई रैंकिंग में ओमान के पासपोर्ट की बड़ी छलांग, ओमानी नागरिक अब बिना वीजा के कर सकते हैं 88 देशों की यात्रा

Henley Passport Index की 2025 की नई रैंकिंग में ओमान के पासपोर्ट की बड़ी छलांग, ओमानी नागरिक अब बिना वीजा के कर सकते हैं 88 देशों की यात्रा

Vandana Upadhyay by Vandana Upadhyay
जुलाई 29, 2025
in Oman, World
0
Henley Passport Index की 2025 की नई रैंकिंग  में ओमान के पासपोर्ट की बड़ी छलांग, ओमानी नागरिक अब बिना के कर सकते हैं 88 देशों की यात्रा

Henley Passport Index की 2025 की नई रैंकिंग में ओमान के पासपोर्ट की बड़ी छलांग, ओमानी नागरिक अब बिना के कर सकते हैं 88 देशों की यात्रा

0
SHARES
32
VIEWS

Henley Passport Index की 2025 की नई रैंकिंग में ओमान के पासपोर्ट की बड़ी छलांग, ओमानी नागरिक अब बिना वीजा के कर सकते हैं 88 देशों की यात्रा

Vandana Upadhyay · जुलाई 29, 2025


ओमान के ट्रैवल सेक्टर को एक बड़ी सफलता मिली है। Henley Passport Index की 2025 की नई रैंकिंग में ओमानी पासपोर्ट चार पायदान ऊपर चढ़कर अब दुनिया में 56वें स्थान पर पहुंच गया है। पहले यह 60वें स्थान पर था। इस बदलाव का मतलब है कि अब ओमान के नागरिक बिना वीजा या वीजा ऑन-अराइवल के जरिए 88 देशों की यात्रा कर सकते हैं जिससे उनकी अंतरराष्ट्रीय यात्रा पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गई है।

ओमानी पासपोर्ट को मिली नई ऊंचाई

Henley Passport Index हर साल देशों के पासपोर्ट की रैंकिंग करता है और यह दिखाता है कि किस देश का पासपोर्ट कितनी आज़ादी देता है। 2025 के पहले भाग में आई रैंकिंग में ओमान को चार अंकों की बढ़त मिली है। यह ओमान की दूसरे देशों से बढ़ती कूटनीतिक रिश्तों और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उसकी साख का संकेत है।

ओमानी नागरिक अब इन देशों में बिना वीजा जा सकते हैं

मध्य पूर्व और एशिया: UAE, सऊदी अरब, कुवैत, क़तर, बहरीन, लेबनान, जॉर्डन, तुर्की, ईरान, सीरिया, आर्मेनिया, जॉर्जिया, उज़्बेकिस्तान, किर्गिस्तान, कज़ाखिस्तान, थाईलैंड, मलेशिया, फिलीपींस, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान, मकाऊ, हांगकांग, ब्रुनेई।

अफ्रीका: मिस्र, ट्यूनीशिया, मॉरीशस, ज़ाम्बिया, बोत्सवाना। यूरोप: अल्बानिया, सर्बिया, यूक्रेन, बेलारूस, रूस। कैरेबियन और अमेरिका: कोलंबिया, इक्वाडोर, डोमिनिका, बारबाडोस, बहामास, हैती, केमैन आइलैंड्स, सूरीनाम, टर्क्स एंड कैकोस आइलैंड्स, सेंट विंसेंट एंड द ग्रेनेडाइन्स। ओशिनिया: वनुआतु, माइक्रोनेशिया।

वीजा ऑन अराइवल वाले देश

अब कई देश ओमानी नागरिकों को एयरपोर्ट पर ही वीजा दे देते हैं। इसमें शामिल हैं:

एशिया: बांग्लादेश, कम्बोडिया, लाओस, इंडोनेशिया, नेपाल, मालदीव, यमन, अजरबैजान।

अफ्रीका: तंजानिया, इथियोपिया, जिबूती, रवांडा, गिनी-बिसाउ, बुरुंडी, कोमोरोस, केप वर्डे, सोमालिया, सिएरा लियोन।

अमेरिका और ओशिनिया: पराग्वे, बोलिविया, निकारागुआ, पалау, तुवालु, समोआ।

ई-वीज़ा और ईटीए सुविधाएं

अब ओमानियों के लिए कई देशों ने ऑनलाइन वीजा (ई-वीज़ा) और इलेक्ट्रॉनिक ट्रैवल ऑथोराइजेशन (ETA) की सुविधा दी है — जिससे वीजा प्रक्रिया काफी आसान हो गई है।

ई-वीज़ा वाले देश: दक्षिण अफ्रीका, भारत, वियतनाम, मोल्दोवा, क्यूबा, एंटीगुआ और बारबुडा, ताइवान आदि।

ईटीए वाले देश: केन्या, सेशेल्स, श्रीलंका, सेंट किट्स एंड नेविस।

GCC देशों में ओमान की स्थिति

GCC (खाड़ी सहयोग परिषद) के देशों में UAE सबसे ऊपर  8वें स्थान पर है, जो 184 देशों में वीजा फ्री यात्रा की सुविधा देता है। ओमान 56वें स्थान पर है, जो अब 88 देशों में बिना वीजा या ऑन अराइवल वीजा की सुविधा देता है।

बढ़ते रिश्तों का असर

ओमान के बढ़ते अंतरराष्ट्रीय संबंध, जैसे चीन और रूस के साथ, उसकी पासपोर्ट ताकत में इज़ाफा कर रहे हैं। चीन ने हाल ही में ओमान सहित GCC देशों के लिए वीजा की ज़रूरत खत्म कर दी है।

ShareTweetSendShare
Previous Post

गाजा के लोगों की मदद के लिए कुवैत ने शुरू किया तीन दिन का डोनेशन अभियान

Next Post

आखिर कौन करेगा 2036 ओलंपिक की मेजबानी, भारत और कतर होंगे आमने-सामने

Vandana Upadhyay

Vandana Upadhyay

4 वर्ष तक देश के बड़े अखबारी प्रकाशनो में काम करने के उपरांत मैं अब GulfHindi में अपनी सेवा दे रही हूँ। उम्मीद हैं मेरी लेखनी आप सब को खबरों से सही और सटीक रूबरू कराएगी.

Related Posts

Expats Help

Saudi Arabia Eid Holiday 2026: सऊदी अरब ने किया ईद की छुट्टियों का ऐलान, प्राइवेट सेक्टर के लिए जारी हुआ नया आदेश

by Praggya Singh sabal
मार्च 4, 2026
0

सऊदी अरब के मानव संसाधन और सामाजिक विकास मंत्रालय (MHRSD) ने साल 2026 की ईद-उल-फितर की छुट्टियों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद...

Read moreDetails

मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच फ्रांस का बड़ा फैसला, युद्धपोत Charles de Gaulle को समुद्र में उतरने का दिया आदेश

मार्च 4, 2026

Qatar Visa Rules: कतर में फंसे यात्रियों के लिए बड़ी राहत, सरकार ने सभी एंट्री वीज़ा की अवधि 1 महीने बढ़ाई

मार्च 4, 2026

UAE में तनाव के बीच कल से खुलेंगे शेयर बाजार, सरकार ने जारी किया सुरक्षा का नया डेटा

मार्च 4, 2026
Next Post
2036 ओलंपिक की मेजबानी आखिर कौन करेगा, भारत और कतर होंगे आमने-सामने

आखिर कौन करेगा 2036 ओलंपिक की मेजबानी, भारत और कतर होंगे आमने-सामने

Facebook Twitter LinkedIn Youtube Whatsapp

Welcome to GulfHindi.com

GulfHindi.com Started in Year 2014 as online community converted into website by year 2019. We are thankful to our reader and their engagement with us. We server general purpose day to day helpful contents in news, finance, automotive and expats related issues or updates inside and outside India.

Gulfhindi.com

About Us.

  • About
  • Career
  • Contact
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Privacy Policy
  • Team

Contact Us

GulfHindi, Anand villa 201, DPS more, Priyadarshi Nagar, Patna, Bihar, India 801503
Email: [email protected]
Mobile: 9504756906

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906