Boston Levin AirMaxPlus: भारत की ही बोस्टन लेविन कंपनी ने अपने नए TWS ईयरबड्स को लांच कर दिया है। इनमें कई एडवांस्ड फीचर कंपनी की तरफ से दिए गए हैं, जो नीचे इस आर्टिकल में कीमत के साथ डिटेल में बताए गए हैं।
Boston Levin AirMaxPlus: कीमत ₹1,199 से शुरू है
भारत में इनकी कीमत ₹1,199 से शुरू है। यह कीमत अभी लिमिटेड टाइम के लिए हैं, बाद में कीमत बढ़ सकती है। इनको आप कंपनी की ऑफिशल वेबसाइट के साथ-साथ मेजर शॉपिंग प्लेटफार्म, अमेजॉन और फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं।
![Boston Levin AirMaxPlus](https://i0.wp.com/gulfhindi.com/wp-content/uploads/2024/02/Boston-Levin-AirMaxPlus-TWS-launched-for-rs-1199-in-India.webp?resize=780%2C439&ssl=1)
स्मूथ और रेस्पॉन्सिव गेमिंग
इनमें 13mm ड्राइवर्स मिलेंगे, जो AAC/SBC कोडेक को सपोर्ट करते हैं। इनमें गेम मोड़ भी दिया गया है, जिसमें 50ms तक लो लेटेंसी के साथ आप स्मूथ और रेस्पॉन्सिव गेमिंग एक्सपीरियंस कर पाएंगे और 30 घंटे तक का टोटल प्लेटाइम मिलेगा।
नॉइस कैंसिलेशन AI ENC के साथ
इसके अंदर नॉइस कैंसिलेशन फीचर मिलेगा, जैसे कि AI ENC टेक्नोलॉजी। जिससे जो वॉइस क्वालिटी है, वह एनहांस होती है। 15 मीटर की रेंज के अंदर आपको स्टेबल ब्लूटूथ कनेक्शन मिलेगा। टच कंट्रोल भी ऑफर किए गए हैं, नेविगेशन के लिए।