ओमान : DBBS ने की ब्लड डोनेशन की अपील, तुरंत संपर्क कर करें डोनेट और बचाएं जिंदगियां
सेंट्रल ब्लड बैंक के द्वारा ब्लड डोनेट करने की अपील
ओमान में सेंट्रल ब्लड बैंक के द्वारा ब्लड डोनेट करने की अपील की गई है। Department of Blood Banks Services (DBBS) के द्वारा अपील की गई है कि जिन भी लोगों का ब्लड ग्रुप O(-ve) और B(-ve) है उन्हें तुरंत ही ब्लड डोनेट करना चाहिए। कहा गया है कि Baushar के सेंट्रल ब्लड बैंक में ब्लड लेबल कम हो गया है इसलिए तुरंत ही संपर्क करना चाहिए।
बताते चलें कि DBBS के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि Baushar के सेंट्रल ब्लड बैंक में ब्लड लेबल कम हो गया है। यहां पर ब्लड ग्रुप O(-ve) और B(-ve) में कमी हो गई है इसलिए पब्लिक को तुरंत ही ब्लड डोनेशन के लिए अपील करनी चाहिए।

क्या होगी ब्लड डोनेशन की टाईमिंग?
अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि ब्लड डोनेशन की टाईमिंग शनिवार से गुरुवार सुबह 8:00 से रात 8:00 तक और शुक्रवार को सुबह 8:00 से दोपहर 2:00 बजे तक होगी। ब्लड डोनेशन अपॉइंटमेंट के लिए WhatsApp 94555648 पर संपर्क कर सकते हैं।





