• About
  • Career
  • Contact
  • Team
  • Policies
  • Privacy Policy
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Newsletter
रविवार, मार्च 1, 2026
GulfHindi
  • Login
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
No Result
View All Result
GulfHindi
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
GulfHindi
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Qatar
  • Oman
  • Finance
  • Automotive
  • World
  • Yemen
Home Bahrain

यूएई और बहरीन में मर्डर करने वाले दो भारतीयों के खिलाफ चार्जशीट दायर

यूएई और बहरीन में मर्डर करने वाले दो भारतीयों के खिलाफ चार्जशीट दायर

Vandana Upadhyay by Vandana Upadhyay
जुलाई 5, 2025
in Bahrain, India, UAE
0
यूएई और बहरीन में मर्डर करने वाले दो भारतीयों के खिलाफ चार्जशीट दायर

यूएई और बहरीन में मर्डर करने वाले दो भारतीयों के खिलाफ चार्जशीट दायर

0
SHARES
51
VIEWS

यूएई और बहरीन में मर्डर करने वाले दो भारतीयों के खिलाफ चार्जशीट दायर

Vandana Upadhyay · जुलाई 5, 2025

सीबीआई ने दो अलग-अलग देशों में हुए मर्डर केस में दो भारतीय नागरिकों के इंद्रजीत सिंह और सुभाष चंद्र महला के खिलाफ चार्जशीट फाइल की है। ये दोनों मामले यूएई और बहरीन के हैं। इन दोनों देशों में भारतीय नागरिकों की हत्या की गई थी। बहरीन और यूएई की ओर से आग्रह करने के बाद CBI ने लोकल प्रॉसिक्यूशन शुरू किया और पूरी जांच के बाद दिल्ली की CBI कोर्ट में चार्जशीट दायर की गई।

अबू धाबी में भारतीय नागरिक रामा लिंगम की हत्या

पहला मामला यूएई के अबू धाबी का है।  भारतीय नागरिक रामा लिंगम की हत्या के आरोप में सीबीआई ने इंद्रजीत सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 यानी हत्या के तहत केस दर्ज किया था। जांच पड़ताल में सामने आया कि रामा लिंगम अबू धाबी में इंटरनेशनल सिम कार्ड बेचते थे और इंद्रजीत सिंह उनसे उधार पर सिम खरीदता था। धीरे-धीरे इंद्रजीत पर 300 दिरहम का कर्ज हो गया।

इसके बाद जब रामा लिंगम ने इंद्रजीत को काम देने वाले शख्स से उसकी सैलरी से पैसा कटवाने की बात कही, तो इंद्रजीत नाराज हो गया और उसने हत्या की प्लानिंग की। 28 अगस्त, 2008 को मौका देखकर इंद्रजीत ने रामा लिंगम पर चाकू से हमला किया जिससे उनकी मौत हो गई। सीबीआई ने गृह मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद दिल्ली की विशेष अदालत में इंद्रजीत सिंह के खिलाफ चार्जशीट दायर कर दी है।


बहरीन में भारतीय नागरिक ने अपने मालिक की कर दी हत्या 

वहीं दूसरा मामला बहरीन का है। यहां पर भारतीय नागरिक सुभाष चंद्र महला ने अपने मालिक की हत्या कर दी थी। बहरीन सरकार की रिक्वेस्ट पर भारत के विदेश मंत्रालय ने ये केस सीबीआई को सौंपा। सीबीआई की जांच में सामने आया कि सुभाष वहां पर ड्राइवर की नौकरी करता था और अपने मालिक के व्यवहार से परेशान था। 31 जनवरी, 2011 को जब उसका मालिक अकेला था, तो सुभाष ने किसी भारी चीज से उस पर हमला कर दिया। इस हमले में उसकी जान चली गई। इस मामले में भी सीबीआई ने सबूत इकट्ठा कर गृह मंत्रालय से मंजूरी ली और फिर दिल्ली की सीबीआई कोर्ट में चार्जशीट दायर की है।

विदेश में अपराध करने वाले भारतीयों के खिलाफ चला सकती है मुकदमा

सीबीआई भारत की वो जांच एजेंसी है जो दूसरे देशों में अपराध करने वाले भारतीयों के खिलाफ भारत में मुकदमा चला सकती है। विदेश मंत्रालय के साथ मिलकर सीबीआई ने यूएई और बहरीन से जरूरी सबूत मंगवाए, जो भारतीय कानून के मुताबिक कोर्ट में पेश किए जा सके।

 

 

ShareTweetSendShare
Previous Post

कतर के प्रधानमंत्री ने अपने अल्जीरियाई समकक्ष को दी बधाई

Next Post

दुबई से खुलेगा MENA बाज़ार का रास्ता: इस्पात मंत्रालय

Vandana Upadhyay

Vandana Upadhyay

4 वर्ष तक देश के बड़े अखबारी प्रकाशनो में काम करने के उपरांत मैं अब GulfHindi में अपनी सेवा दे रही हूँ। उम्मीद हैं मेरी लेखनी आप सब को खबरों से सही और सटीक रूबरू कराएगी.

Related Posts

UAE

Abu Dhabi में गिरा ड्रोन का मलबा, महिला और बच्चे को आई चोटें, सरकार ने जारी की चेतावनी

by Sushma Kumari
मार्च 1, 2026
0

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की राजधानी Abu Dhabi में 1 मार्च, 2026 को एक गंभीर घटना सामने आई है। यहाँ हवा में नष्ट किए गए एक ड्रोन...

Read moreDetails

Gulf में CBSE बोर्ड की परीक्षाएं स्थगित, 2 मार्च को होने वाला पेपर अब बाद में होगा

मार्च 1, 2026

Oman News: तेल टैंकर पर हमला, नेवी ने बचाए 15 भारतीय समेत 20 लोग, 4 घायल

मार्च 1, 2026

Kuwait Air Quality Update: कुवैत में हवा की गुणवत्ता पर सरकार का बड़ा बयान, जानिए क्या है ताज़ा रिपोर्ट

मार्च 1, 2026
Next Post
दुबई से खुलेगा MENA बाज़ार का रास्ता: इस्पात मंत्रालय

दुबई से खुलेगा MENA बाज़ार का रास्ता: इस्पात मंत्रालय

Facebook Twitter LinkedIn Youtube Whatsapp

Welcome to GulfHindi.com

GulfHindi.com Started in Year 2014 as online community converted into website by year 2019. We are thankful to our reader and their engagement with us. We server general purpose day to day helpful contents in news, finance, automotive and expats related issues or updates inside and outside India.

Gulfhindi.com

About Us.

  • About
  • Career
  • Contact
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Privacy Policy
  • Team

Contact Us

GulfHindi, Anand villa 201, DPS more, Priyadarshi Nagar, Patna, Bihar, India 801503
Email: [email protected]
Mobile: 9504756906

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906