UAE : नोटिस के 7 दिन के अंदर ही वाहन चालक आधिकारिक डॉक्यूमेंट के साथ पहुंचे रिजर्वेशन सेंटर
संयुक्त अरब अमीरात में वाहन चालकों के लिए अपडेट जारी किया गया है। यह अपडेट उन वाहन चालकों के लिए जारी किया गया है जिनका वाहन बरामद किया गया है। शहर के ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी के द्वारा बुधवार को इस बात की जानकारी दी गई है कि Al Ain city में जिन वाहन चालकों का वाहन बरामद किया गया है उन्हें तुरंत ही रिजर्वेशन यार्ड में संपर्क करना चाहिए।

इंडस्ट्रियल एरिया के रिजर्वेशन यार्ड में करें संपर्क
Al Ain Municipality के डिपार्टमेंट के अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि वाहन चालकों को जल्द ही इंडस्ट्रियल एरिया के रिजर्वेशन यार्ड में संपर्क करना चाहिए। 9 अक्टूबर को नोटिस जारी करते हुए कहा गया है कि नोटिस जारी करने के 7 दिन के अंदर ही वाहन चालकों को आधिकारिक डॉक्यूमेंट के साथ पहुंचना चाहिए।
बताया गया है कि अगर वाहन चालक सा दिन के अंदर संपर्क नहीं करता है तो उसका वहां नीलाम कर दिया जाएगा। इस संबंध में किसी तरह की जानकारी के लिए 037128331 पर संपर्क करें। अगर संपर्क करने में देरी होती है तो वाहन की नीलामी करती जाएगी और उसकी जिम्मेदारी डिपार्टमेंट की नहीं होगी।





