राजधानी में आने वाले सप्ताह से मौसम में एक बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली में अगले कुछ दिनों में बारिश होने की संभावना है।

बारिश और तापमान में गिरावट: मौसम विज्ञानियों का कहना है कि बारिश के कारण अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की कमी आने की उम्मीद है। इससे शहर में एक बार फिर ठंडक बढ़ सकती है। दिल्ली में अगले 3 दिन होने वाले बारिश में ओलावृष्ठि के भी होने की सम्भवना हैं।

अधिकतम तापमान में उछाल: पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। हालांकि, शुक्रवार को इसमें मामूली कमी आई थी।

प्रदूषण का स्तर: दिल्ली में प्रदूषण भी खराब श्रेणी में बना हुआ है, लेकिन आने वाले दिनों में इसमें सुधार की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, हवा की रफ्तार बढ़ने के कारण प्रदूषण का स्तर मध्यम श्रेणी में आ सकता है।

दिल्ली के तापमान की स्थिति: मुंगेशपुर शनिवार को दिल्ली का सबसे ठंडा इलाका रहा, जबकि पीतमपुरा सबसे गर्म रहा। अगले सोमवार से बुधवार तक बारिश के साथ ही तेज हवा के चलने की संभावना है, जिससे तापमान में और गिरावट आ सकती है।

आने वाले दिनों का मौसम: 20 फरवरी को अधिकतम तापमान 22 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है, जो शहर के लोगों के लिए एक राहत भरी खबर हो सकती है। आने वाले समय में ज़बरदस्त पानी के साथ साथ पत्थर पड़ने की भी पूर्ण संभावना हैं।

 

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a comment