• About
  • Career
  • Contact
  • Team
  • Policies
  • Privacy Policy
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
गुरूवार, अप्रैल 9, 2026
GulfHindi
  • Login
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
No Result
View All Result
GulfHindi
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
GulfHindi
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Qatar
  • Oman
  • Finance
  • Automotive
  • World
  • Yemen
Home India

दिल्ली मेट्रो के पास बड़ा हादसा. ज़मीन धँसने से धसा सड़क. क्रेन भी दबा भीतर. रास्ते को किया गया सील

Lov Singh by Lov Singh
मई 20, 2023
in India
0
1
SHARES
15
VIEWS

दिल्ली मेट्रो के पास बड़ा हादसा. ज़मीन धँसने से धसा सड़क. क्रेन भी दबा भीतर. रास्ते को किया गया सील

Lov Singh · मई 20, 2023

दिल्ली के मैदानगढ़ी इलाके में निर्माणाधीन मेट्रो स्टेशन पर बड़ा हादसा हुआ है. बताया जा रहा है कि 50 फीट गहरा और 25 से 30 फीट तक लंबाई में सड़क धंस गई. सड़क धंसने से निर्माण कार्य में लगी क्रेन दब गई. गनीमत रही कि उस समय कोई भी मजदूर काम नहीं कर रहा था.

ये घटना सुबह 4 बजे के आसपास हुई. सड़क धंसने के कारण मैदानगढ़ी से साकेत जाने वाली सड़क पूरी तरह से बंद हो गई है. मेट्रो के कर्मचारी सड़क को ठीक करने में जुट गए हैं.

बता दें मैदानगढ़ी मेट्रो स्टेशन का निर्माण अंडर ग्राउंड हो रहा है. यहां पिछले एक साल से काम चल रहा है. स्थानीय RWA के प्रधान महावीर प्रधान ने बताया कि तीन चार दिन से सड़क में कहीं-कहीं दरार आ गई थी, लेकिन मेट्रो निर्माण करने में लगी कंपनी ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया और ये हादसा हो गया. उन्होंने कहा कि ये हादसा सुबह चार बजे के आसपास हुआ. अगर दिन में होता तो बड़ी घटना हो सकती थी.


दिल्ली में मेट्रो साइट पर बड़ा हादसा... 50 फीट तक धंस गई सड़क, मच गई अफरा-तफरी

बता दें कि इससे पहले दिल्ली के हैदरपुर बादली मोड़ मेट्रो स्टेशन के पास मेट्रो पिलर का हिस्सा गिर गया था. इस दौरान वहां मौजूद व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था. अधिकारियों का कहना था कि इस मामले में किसकी लापरवाही रही, इसकी जांच की जा रही है. यह हादसा हैदरपुर बादली में निर्माणाधीन मेट्रो के पास उस समय हुआ था, जब पिलर की शटरिंग का एक टुकड़ा रोड पर खड़े वाहन पर गिरा था. इससे वाहन में मौजूद ड्राइवर को गंभीर चोटें आईं थीं.

रिंग रोड पर गिर गया था शटरिंग का टुकड़ा

अफसरों का कहना था कि उस समय मेट्रो साइट पर शटरिंग का काम चल रहा था, तभी उत्तरी पीतमपुरा की ओर जाने वाले आउटर रिंग रोड पर एक शटरिंग का टुकड़ा गिर गया. डीएमआरसी के प्रधान कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने बताया था कि घटना के बाद डीएमआरसी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जायजा लिया. मामले की गहन जांच के आदेश दिए गए थे. दमकल विभाग की टीम के साथ ही लोकल पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचा था.

इससे पहले बेंगलुरु में भी हो चुका है हादसा

इससे पहले कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में हादसा हो गया था. यहां मेट्रो का एक निर्माणाधीन पिलर गिर गया था, जिसकी चपेट में आने से मां-बेटे की जान चली गई थी. वहीं परिवार के दो अन्य लोग घायल हो गए थे. हादसे के बाद बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड के एमडी अंजुम परवेज ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया था और पीड़ित परिवार को 20 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया था. इस मामले में बेंगलुरु मेट्रो का पिलर ढहने के मामले में FIR भी दर्ज की गई थी.

ShareTweetSendShare
Previous Post

बिहार और उत्तर प्रदेश में सस्ता होगा और सीमेंट, नेपाल से आने लगा PULPA CIMENT, जितना चाहिए मिलेगा ऑर्डर

Next Post

SAUDI : मल्टीपल Entry Visa की सुविधा, तीर्थयात्रियों के लिए मंत्रालय ने सुनाई बड़ी खबर

Lov Singh

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Posts

India

Kerala Assembly Elections 2026: केरल की 140 सीटों पर मतदान शुरू, 4 मई को आएंगे नतीजे, एम.ए. बेबी ने जताया जीत का भरोसा.

by Nura Basta
अप्रैल 9, 2026
0

केरल में आज विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है। राज्य की सभी 140 विधानसभा सीटों पर एक साथ वोट डाले...

Read moreDetails

अल-अक्सा मस्जिद में 40 दिन बाद हुई नमाज़, 3000 लोगों ने फज्र में लिया हिस्सा, पाबंदियां हटीं.

अप्रैल 9, 2026

केरल चुनाव: CPI सांसद का बड़ा दावा, विकास के मुद्दे पर फिर बनेगी LDF सरकार, 90 से ज्यादा सीटें जीतने का भरोसा.

अप्रैल 9, 2026

UAE ने ईरान से मांगा पूरा हिसाब, हमले के बाद हर्जाने और सुरक्षा की मांग, ट्रंप के युद्धविराम पर दी प्रतिक्रिया.

अप्रैल 9, 2026
Next Post

SAUDI : मल्टीपल Entry Visa की सुविधा, तीर्थयात्रियों के लिए मंत्रालय ने सुनाई बड़ी खबर

Facebook Twitter LinkedIn Youtube Whatsapp

Welcome to GulfHindi.com

GulfHindi.com Started in Year 2014 as online community converted into website by year 2019. We are thankful to our reader and their engagement with us. We server general purpose day to day helpful contents in news, finance, automotive and expats related issues or updates inside and outside India.

Gulfhindi.com

About Us.

  • About
  • Career
  • Contact
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Privacy Policy
  • Team

Contact Us

GulfHindi, Anand villa 201, DPS more, Priyadarshi Nagar, Patna, Bihar, India 801503
Email: [email protected]
Mobile: 9504756906

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906