• About
  • Career
  • Contact
  • Team
  • Policies
  • Privacy Policy
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Newsletter
मंगलवार, फ़रवरी 17, 2026
GulfHindi
  • Login
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
No Result
View All Result
GulfHindi
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
GulfHindi
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Qatar
  • Oman
  • Finance
  • Automotive
  • World
  • Yemen
Home UAE

दुबई से आया भारतीय तो पूरे flight को किया गया Isolate, हर एक आदमी को घर से बुलाया जा रहा है.

Lov Singh by Lov Singh
मार्च 11, 2020
in UAE, World
0
corona dubai flight

corona dubai flight

0
SHARES
44
VIEWS

दुबई से आया भारतीय तो पूरे flight को किया गया Isolate, हर एक आदमी को घर से बुलाया जा रहा है.

Lov Singh · मार्च 11, 2020

corona dubai flight

दुबई से फ्लाइट से आये जयपुर निवासी एक 85 वर्षीय व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने पर संबंधित फ्लाइट से आये सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग करवाई जाएगी। दुबई से 28 फरवरी को जयपुर आई स्पाइस जेट की फ्लाइट के सभी यात्रियों को तत्काल निकटवर्ती चिकित्सा संस्थान से संपर्क करने के लिए कहा गया है। इन यात्रियों तथा इनके संपर्क में आये समस्त व्यक्तियो की भी स्क्रीनिंग की जाएगी। पॉजिटिव पाये गये व्यक्ति के संपर्क में आये सभी व्यक्तियो की भी स्क्रीनिंग करवाने एवं आवश्यकता अनुसार आइसोलेशन में रखने के निर्देश दिये गए हैं।

अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को सीफ़ू में आयोजित समीक्षा बैठक में यह जानकारी दी गई। पॉजिटिव पाये गये व्यक्ति की 78 वर्षीय पत्नी एवं 50 वर्षीय पुत्र को भी आइसोलेशन में रखा गया है एवं सेम्पल लेकर जांच की जा रही है। पॉजिटिव पाये गए व्यक्ति के निवास के आसपास के 3 किलोमीटर क्षेत्र में भी स्क्रीनिंग की जा रही है।

पॉजिटिव पाया गया व्यक्ति 3 निजी अस्पतालो में उपचार के बाद 9 मार्च की अर्ली र्मोर्निंग 3 बजे एसएमएस में भर्ती हुआ एवं जांच में पॉजिटिव पाये जाने पर तत्काल आइसोलेशन में लेकर संपर्क में आये व्यक्तियों की स्क्रीनिंग प्रारंभ कर दी गई।

सिंह ने आर्मी, रेलवे सहित सभी निजी बड़े अस्पतालों में आइसोलेशन एवं देखरेख की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कोरोना के संबंध में घर घर जाकर सर्वे के तहत अब तक प्रदेश में एक लाख 77 हजार व्यक्तियों की की जा चुकी है। उन्होंने संबंधित स्थलों को इन्फेक्शन रहित बनाने के लिए की जा रही कार्यवाही की विस्तार से समीक्षा की। अब तक 335 व्यक्तियो के सेम्पल लेकर जांच की जा चुकी है एवं इनमे से 328 निगेटिव एवं 3 पॉजिटिव पाये गए। शेष 4 सेम्पल जांच प्रक्रिया में है। अब जोधपुर मेडिकल कॉलेज में भी कोरोना जांच कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने बताया कि 13,14 व 15 मार्च को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा की समस्त आशा कार्यकर्ताओं को कोरोना का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। कोरोना के बारे में व्यापक जनचेतना जागृत करने के लिए व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है। रेपिड रेस्पॉन्स टीमो की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। आयुष विभाग द्वारा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए काढा भी पिलाया जा रहा है। आयुष चिकित्साकर्मियों को भी कोरोना के बारे में जागरूकता अभियान में सहयोग करने के निर्देश दिए गए हैं।

सिंह ने बताया कि निजी चिकिसालयों को उपचार की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। उपचार के लिए मना करने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। इस संबंध में 3 निजी चिकिसालयो को नोटिस जारी किए गए हैं।उन्होंने विदेशी पर्यटकों एवं विदेश भ्रमण से लौटे यात्रियों के बारे में विशेष सतर्कता बरतने तथा स्क्रीनिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।GulfHindi.com


ShareTweetSendShare
Previous Post

दुबई, शारजाह में कम्पनी को व्यवस्था करने का आदेश, कामगार अपने मोबाइल को दो बार रोज़ाना साफ़ करे,

Next Post

अबूधाबी के राजा का हैं जन्मदिन, बधाई दे और ये कच्ची बच्ची वाली कहानी भी जाने

Lov Singh

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Posts

Bahrain

UAE और Bahrain ने शुरू की नई सेवा, अब एयरपोर्ट पर नहीं होगा एराइवल चेक, सीधे निकलेंगे यात्री

by Aanya
फ़रवरी 16, 2026
0

United Arab Emirates (UAE) और बहरीन के बीच हवाई सफर करने वाले नागरिकों के लिए एक बहुत अच्छी खबर है। सोमवार, 16 फरवरी 2026 से दोनों देशों...

Read moreDetails

Saudi Arabia ने मस्जिदों में जगह रोकने पर लगाई पाबंदी, इमामों को दिया सामान हटाने का आदेश

फ़रवरी 16, 2026

Saudi Arabia Transport Rules: सऊदी में बिना लाइसेंस पैसेंजर बैठाने पर लगेगा 2600 रियाल का जुर्माना, ड्राफ्ट तैयार

फ़रवरी 16, 2026

सऊदी अरब में बन रहा 540 करोड़ रियाल का अनोखा आर्ट सेंटर, हवा में लटके थिएटर का मिलेगा मज़ा

फ़रवरी 16, 2026
Next Post
al nahyan

अबूधाबी के राजा का हैं जन्मदिन, बधाई दे और ये कच्ची बच्ची वाली कहानी भी जाने

Facebook Twitter LinkedIn Youtube Whatsapp

Welcome to GulfHindi.com

GulfHindi.com Started in Year 2014 as online community converted into website by year 2019. We are thankful to our reader and their engagement with us. We server general purpose day to day helpful contents in news, finance, automotive and expats related issues or updates inside and outside India.

Gulfhindi.com

About Us.

  • About
  • Career
  • Contact
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Privacy Policy
  • Team

Contact Us

GulfHindi, Anand villa 201, DPS more, Priyadarshi Nagar, Patna, Bihar, India 801503
Email: [email protected]
Mobile: 9504756906

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906