प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अगले दस दिनों में देश की तीन तेल कंपनियों के 102 चुनिंदा पेट्रोल पंपों पर ई20 फ्लेक्स फ्यूल की बिक्री की शुरुआत करेंगे। ई20 फ्लेक्स फ्यूल (20 प्रतिशत एथनाल मिश्रित पेट्रोल) को एक अप्रैल 2023 से शुरू करने का लक्ष्य था, लेकिन इसे दो माह पहले ही शुरू किया जा रहा है। वर्तमान में 10-12 प्रतिशत एथनाल मिश्रित पेट्रोल सभी पेट्रोल पंप पर उपलब्ध कराया जा रहा है।

 

एक अप्रैल 2025 से देश के सभी पेट्रोल पंप पर ई20 फ्लेक्स फ्यूल उपलब्ध होने लगेगा। केंद्र सरकार ने जैव ईंधन के उत्पादन और खपत को बढ़ावा देने के लिए 2018 में राष्ट्रीय जैव ईंधन नीति लागू की थी। 2013-14 में देश में बेचे जाने वाले पेट्रोल में 1.14 प्रतिशत एथनाल मिश्रित था, जो वर्ष 2022 में बढ़कर 10.17 प्रतिशत हो गया है।

2025 तक पेट्रोल के साथ एथनाल के मिश्रण से प्रति वर्ष लगभग 30 हजार करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा बचाने में मदद मिलेगी। 2025 में भारत में एथनाल की मांग 10.16 अरब लीटर होने की उम्मीद है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एक अप्रैल 2023 से ई-20 को कुछ चुनिंदा पेट्रोल पंप पर शुरू करना था। सभी तेल कंपनियों ने इसकी बिक्री की तैयारी पूरी कर ली है।

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।