OMAN : Salalah शहर के पास दो दो बार आया भूकंप, Earthquake Monitoring Centre ने दी जानकारी
Salalah शहर से 196 किलोमीटर दूर 2.4 मैग्नीट्यूड का भूकंप दर्ज किया गया
शनिवार सुबह ओमान के Salalah शहर से 196 किलोमीटर दूर 2.4 मैग्नीट्यूड का भूकंप दर्ज किया गया था। Sultan Qaboos University के Earthquake Monitoring Centre ने बताया है कि सुबह करीब 7.47 बजे यह भूकंप दर्ज किया गया था, जिसका मैग्नीट्यूड 2.4 था।

शुक्रवार को भी अरब सागर में 4.9 मैग्नीट्यूड का भूकंप दर्ज किया गया था
बताते चलें कि Dhofar Governorate के Salalah शहर से 196 किलोमीटर दूर इसका सेंटर था। वहीं शुक्रवार को भी अरब सागर में 4.9 मैग्नीट्यूड का भूकंप दर्ज किया गया था, जिसका सेंटर शहर से 239 किलोमीटर दूर था।



