UAE : महिला से शादी का झूठा वादा कर ले लिए Dh197,000, महिला ने भाई बहन पर कर दिया केस
महिला से मिलकर उसके साथ शादी का वादा किया
अबू धाबी में एक व्यक्ति ने एक महिला से मिलकर उसके साथ शादी का वादा किया। जरूरत पड़ने पर उस व्यक्ति ने महिला से Dh197,000 रकम की मांग की। महिला ने जब उस व्यक्ति को पैसे दे दिए तब वह व्यक्ति शादी से मुकर गया। महिला ने जब अपने पैसे मांगे तब वह साफ़ मुकर गया।

दी गई रकम के साथ वह Dh10,000 मुआवजे की भी मांग कर रही थी
इस बात से आहत महिला ने उस व्यक्ति और उसकी बहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज़ करा दिया। दी गई रकम के साथ वह Dh10,000 मुआवजे की भी मांग कर रही थी, जिसे कोर्ट ने घटाकर Dh3,000 कर दिया। उस व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका से अपनी बहन के लिए वह पैसे लिए थे।

साफ़ नहीं हो पाया है कि आरोपी ने आखिर उतने पैसे क्यों लिए थे
हालांकि यह साफ़ नहीं हो पाया है कि आरोपी ने आखिर उतने पैसे क्यों लिए थे। महिला ने सभी जरुरी सुबूत कोर्ट में पेश कर केस जीत लिया है और कोर्ट ने आरोपी को पैसे देने का आदेश दिया है।



