फिर से आने वाला है सेल 

अगर आपने Flipkart की Big Billion Days सेल को मिस कर दिया है और इस बता को लेकर पछता रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी महत्वपूर्ण है। ऐसा देखा गया है कि महीने के आखिरी दिनों में लोगों के पास वेतन के बहुत कम पैसे बचे होते हैं ऐसी स्थिति में वह अपनी जरूरतों पर खर्च करना पसंद करते हैं और अपनी फरमाइश को दरकिनार कर देते हैं। लेकिन इस महीने फिर से बड़े सेल की घोषणा कर दी गई है। यानी कि अगर आपने पिछला सेल मिस कर दिया है तो इस सेल में अपने पसंद की चीजें सस्ते दामों में जरूर खरीद पाएंगे।

 

5 अक्टूबर से शुरू होकर 8 अक्टूबर तक चलेगा सेल

एक बार फिर से Flipkart की Big Billion Days सेल के बाद कंपनी ने Flipkart Big Dussehra Sale 2022 की घोषणा कर दी है। जल्द ही 5 अक्टूबर से शुरू होकर 8 अक्टूबर तक चलने वाली इस सेल में बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर के साथ लोग बंपर डिस्काउंट का लाभ उठा सकते हैं।

बताते चलें कि Flipkart Plus मेंबर्स को सेल शुरू होने के एक दिन पहले यानी कि 4 अक्टूबर से ही इस सेल का लाभ उठाने का मौका मिल जायेगा।

किन प्रोडक्ट्स पर होगी छूट?

बेस्ट सेलिंग मोबाइल फोन के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स पर 80 फीसदी तक छूट मिलेगी। Realme, Poco, Samsung, Oppo, Vivo, Apple, Xiaomi जैसे ब्रांड्स के मोबाइल पर मिलेगी छुट। TV और होम अप्लायंसेज पर भी 75 परसेंट छूट मिलेगी। इसके अलावा HDFC Bank card पर छूट, एक्सचेंज ऑफर और ईजी ईएमआई का इस्तेमाल कर इसे और सस्ता बना सकते हैं।

 

 

 

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a comment