तीर्थ यात्रियों के लिए खुशखबरी

सऊदी में हज यात्रा के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया गया है। ऐसे में वह सारी सुविधाएं की जा रही है जो तीर्थयात्रियों के लिए जरूरी है। कोशिश की जा रही है कि तीर्थ यात्रियों को किसी तरह की परेशानी ना हो। इसी बीच एक बड़ी जानकारी सामने आई है जिसकी मदद से तीर्थ यात्रियों को काफी फायदा होने वाला है।

दरअसल, Jeddah के Abdul Aziz International Airport (KAIA) पर मुफ्त बस सेवा की शुरुवात की गई है।

यात्रियों को मुफ्त में दी जाएगी सेवा

बताते चलें कि King Abdulaziz International Airport ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस बात की जानकारी दी है कि एयरपोर्ट के Terminal 1 से मक्का के Grand Mosque तक के लिए मुफ्त बस सेवा दी जाएगी।

इस सेवा का लाभ उठाने के लिए कुछ शर्तों का पालन करना होगा

  • Ihram पहनना होगा।
  • National ID दिखानी होगी।
  • प्रवासियों को अपना पासपोर्ट दिखाना होगा

Jeddah Airport से प्रस्थान का क्या होगा समय?

सुबह 10:00 से रात 10:00 बजे तक हर 2 घंटे पर बसें प्रस्थान करेगी।

Makkah से प्रस्थान का समय

सुबह 12 AM से रात 12 PM बजे तक हर 2 घंटे पर बसें प्रस्थान करेगी।

 

 

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।