सोने की तस्करी का मामला सामने आया है। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों के द्वारा 172g Gold बरामद किया गया है। यह घटना 26 फरवरी 2025 की है जब डे शिफ्ट के दौरान जेद्दा से आई फ्लाइट की जांच की गई थी।

डे शिफ्ट के दौरान शुरू की गई जांच
बताते चलें कि अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि आरोपी व्यक्ति फ्लाइट flight SV-756 से सऊदी के जेद्दा से दिल्ली आया था। 56 वर्षीय आरोपी भारतीय व्यक्ति को Green Channel के एग्जिट के पास गिरफ्तार किया गया है।
बैग के X-ray scan के दौरान आरोपी के बारे में जानकारी मिली थी। जब आरोपी Door Frame Metal Detector (DFMD) के पास से गुजरा तब बीप की आवाज आई। आरोपी के पास जांच में येलो मेटल बरामद किया गया है। बरामद किया गया सोना 172.00 grams का है। आरोपी ने डेट्स के अंदर छिपाकर सोने की तस्करी की कोशिश की थी।
https://x.com/AirportGenCus/status/1894817078302962036?t=yfUTrtbwXoqPv05cCNAyDQ&s=08




