• About
  • Career
  • Contact
  • Team
  • Policies
  • Privacy Policy
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Newsletter
रविवार, फ़रवरी 1, 2026
GulfHindi
  • Login
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
No Result
View All Result
GulfHindi
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
GulfHindi
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Qatar
  • Oman
  • Finance
  • Automotive
  • World
  • Yemen
Home India

भारत में भी लगा भीषण आग, 8 लोगों की मौत, PM मोदी ने जताया दुःख

Lov Singh by Lov Singh
अगस्त 6, 2020
in India
0
0
SHARES
12
VIEWS

भारत में भी लगा भीषण आग, 8 लोगों की मौत, PM मोदी ने जताया दुःख

Lov Singh · अगस्त 6, 2020

अहमदाबाद शहर के नवरंगपुरा इलाके में कोविड-19 नामित श्रेय अस्पताल में गुरुवार तड़के लगभग 3-30 बजे आग लग गई। इस भयानक आग में पांच पुरुष और तीन महिलाओं सहित आठ मरीजों की मौत हुई है। इस दौरान प्लास्टिक से बनी पीपीई किट पहने कर्मचारी भी बुरी तरह से झुलसे हैं।हालांकि दमकल विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रहा है लेकिन फिलहाल आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। स्वास्थ्य सचिव जयंती रवि मौके पर पहुंची हैं। उन्होंने कहा कि पूरी घटना की निष्पक्ष जांच की जाएगी। फिलहाल अस्पताल के बाहर मृतकों के परिवारों और पुलिस के बीच तनातनी का माहौल है और झड़पें भी हुई हैं। पुलिस ने अस्पताल के संचालक भारत महंत को हिरासत में लिया है।

 


अहमदाबाद शहर के नवरंगपुरा इलाके में श्रेय अस्पताल है जिसमें 50 बिस्तर कोविड मरीजों के लिए आरक्षित हैं। यहां इस समय 50 से अधिक कोरोना रोगियों का इलाज किया जा रहा था। गुरुवार तड़के लगभग 3-30 बजे अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। अस्पताल से मरीजों को बाहर निकालने का काम शुरू करके गया 41 मरीजों को बचा लिया गया जिन्हें एसवीपी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। इस बीच अस्पताल में भर्ती लीलावती शाह, आयशाबेन तिर्मिज़ी, नवनीतलाल शाह, नरेंद्र शाह, मनुभाई रामी, अरविंदभाई भावसार, ज्योतिबेन सिंधी, आरिफ मंसूरी को नहीं बचाया जा सका। हादसे में मरने वाले मरीजों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर आज सुबह मृतक मरीजों और दूसरे अस्पताल में स्थानांतरित मरीजों के परिजन अस्पताल पहुंचे और हंगामा करना शुरू कर दिया। इस वजह से अस्पताल के बाहर पुलिस के साथ कई बार झड़पें हुई हैं और तनातनी का माहौल बना हुआ है।

 

 

अतिरिक्त मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजेश भट्ट ने बताया कि दमकल विभाग को आधी रात को 3:30 बजे आग लगने के बारे में सूचना मिली। इस पर लगभग 35 अग्निशामक और 15 वाहन के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आग बुझाई। दमकल कर्मियों के सहयोग से अस्पताल के 41 मरीजों को सुरक्षित निकालकर एसवीपी अस्पताल में स्थानांतरित किया गया। पूरा श्रेय अस्पताल को खाली कराकर सील कर दिया गया है। देर रात मरीजों को अन्य अस्पताल में स्थानांतरित करते समय कोविड मरीजों के संपर्क में आए 35 दमकलकर्मियों ने स्वयं को संगरोध कर लिया है।

सीएम विजय रूपाणी ने अहमदाबाद के श्रेय अस्पताल में आग लगने की घटना की जांच के आदेश दिए हैं। गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव संगीता सिंह जांच का नेतृत्व करेंगी। मुख्यमंत्री ने 3 दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट मांगी है। गुजरात सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव कुमार गुप्ता ने बताया है कि श्रेय अस्पताल को सील कर दिया गया है। अस्पताल के 41 मरीजों को सरदार वल्लभभाई पटेल अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अस्पताल में आग लगने की जांच तथ्यों के आधार पर जांच की जाएगी और मामला दर्ज करने की प्रक्रिया को अंजाम दिया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने अस्पताल के संचालक भारत महंत को हिरासत में ले लिया है।GulfHindi.com

ShareTweetSendShare
Previous Post

सऊदी अरब में बड़ा कार हादसा, परिवार के दो सदस्यों की मौत

Next Post

अरब अमीरात ने भारतीय VISA पर फ़ाइन लगाना शुरू किया, India के लिए Flight बढ़ाया गया, 17 अगस्त तक आइए वापस

Lov Singh

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Posts

World

UAE और Saudi के बीच छिड़ी Gold की जंग, भारत से 1.40 लाख सस्ता मिल रहा सूडान में सोना

by Nura Basta
फ़रवरी 1, 2026
0

सूडान के सोने को लेकर खाड़ी देशों में रस्साकशी तेज हो गई है। सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बीच इस कीमती धातु पर नियंत्रण...

Read moreDetails

Gaza Rafah Border Reopen: इज़राइल ने 2 साल बाद खोला रफाह बॉर्डर, सिर्फ इन लोगों को मिलेगी जाने की इजाजत

फ़रवरी 1, 2026

Saudi Arabia Iqama Update: सऊदी अरब ने इंडस्ट्रियल वर्कर को दी बड़ी राहत, इकामा फीस को लेकर आया नया फरमान

फ़रवरी 1, 2026

Saudi Arabia में अवैध निवासियों पर बड़ी कार्रवाई, एक हफ्ते में 19975 लोग गिरफ्तार

फ़रवरी 1, 2026
Next Post

अरब अमीरात ने भारतीय VISA पर फ़ाइन लगाना शुरू किया, India के लिए Flight बढ़ाया गया, 17 अगस्त तक आइए वापस

Facebook Twitter LinkedIn Youtube Whatsapp

Welcome to GulfHindi.com

GulfHindi.com Started in Year 2014 as online community converted into website by year 2019. We are thankful to our reader and their engagement with us. We server general purpose day to day helpful contents in news, finance, automotive and expats related issues or updates inside and outside India.

Gulfhindi.com

About Us.

  • About
  • Career
  • Contact
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Privacy Policy
  • Team

Contact Us

GulfHindi, Anand villa 201, DPS more, Priyadarshi Nagar, Patna, Bihar, India 801503
Email: [email protected]
Mobile: 9504756906

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906