Hyundai Motor India की अगस्त 2023 में Creta से लेकर Venue तक यह टॉप 3 गाड़ियां बिकी है सबसे ज्यादा
Hyundai Motor India: की इंडियन कार मार्केट में अगस्त 2023 वाले महीने में टोटल जितनी भी गाड़ियां बिकी है, उनकी सेल रिपोर्ट आ गई है। कंपनी की अगस्त 2023 वाले महीने में भारत में टोटल 53,830 गाड़ियां बिकी है। इस आर्टिकल में कंपनी की टॉप 3 बिकने वाली गाड़ियों की सेल के बारे में बताया गया है।
Hyundai Motor India की अगस्त 2023 में टॉप 3 बिकने वाली गाड़ियां
1. हुंडई क्रेटा – टोटल 13,832 यूनिट बिके

इस गाड़ी के अगस्त 2023 वाले महीने में टोटल 13,832 यूनिट बिके हैं। अगर इस गाड़ी की सेल को अगस्त 2022 वाले महीने से तुलना करें, तो अगस्त 2022 वाले महीने में इस गाड़ी के टोटल 12,577 यूनिट बिके थे। साल-दर-साल 1,255 यूनिट का इजाफा हुआ है इस गाड़ी की सेल में।
2. हुंडई वेन्यू – टोटल 10,948 यूनिट बिके

इस गाड़ी के अगस्त 2023 वाले महीने में टोटल 10,948 यूनिट बिके हैं और अगर इस गाड़ी की सेल को अगस्त 2022 वाले महीने से तुलना करें, तो अगस्त 2022 वाले महीने में इस गाड़ी के 11,240 यूनिट बिके थे साल-दर-साल इस गाड़ी की सेल में -292 यूनिट का डिक्लाइन देखने के लिए मिला है।
3. हुंडई एक्सटर – टोटल 7,430 यूनिट बिके

हुंडई कंपनी की तरफ से इस गाड़ी को इंडियन कार मार्केट में रिसेंटली ही लॉन्च किया गया है और अगस्त 2023 वाले महीने में इस गाड़ी के टोटल 7,430 यूनिट बिके हैं। इस गाड़ी को लोग खूब पसंद कर रहे हैं, हुंडई i20 और i10 नेओस गाड़ी से ज्यादा यह गाड़ी बिकी है।





