विदेशों से आने वाले यात्रियों के लिए home quarantine आवश्यक

भारतीय सरकार के द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देशों के अनुसार विदेशों से आने वाले यात्रियों के लिए home quarantine आवश्यक कर दिया गया है। Indian Ministry of Health and Family Welfare (MOHFW) के द्वारा 7 जनवरी को जारी किए गए ताजा अपडेट के अनुसार रिस्क की लिस्ट में शामिल देशों के अलावा दूसरे देशों से आने वाले यात्रियों को एक सप्ताह home quarantine में रहना होगा।

प्रवेश के आठवें दिन पीसीआर टेस्ट भी करवाना होगा

वहीं ऐसे यात्रियों को प्रवेश के आठवें दिन पीसीआर टेस्ट भी करवाना होगा। ऐसे देशों की लिस्ट में करीब 18 देश शामिल हैं। अगर आठवें दिन COVID-19 टेस्ट पॉजिटिव आता है तो यात्री को नजदीकी स्वास्थ्य संस्थान में इसकी जानकारी देनी होगी। साथ ही seaports/land ports से भी आने वाले यात्रियों के लिए भी यही नियम लागू होंगे। अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को self-declaration form जमा करना होगा।

संक्रमित के संपर्क में भी आने पर quarantine में रहना होगा

एयरपोर्ट पर सभी यात्रियों का थर्मल स्क्रीनिंग कराया जाएगा। जिन यात्री में COVID-19 के लक्षण दिखेंगे उनको आइसोलेट कर दिया जाएगा। ICMR protocol के मुताबिक जो भी व्यक्ति संक्रमित के संपर्क में आएगा उसे 14 दिन quarantine में रहना होगा।

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a comment