• About
  • Career
  • Contact
  • Team
  • Policies
  • Privacy Policy
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Newsletter
बुधवार, फ़रवरी 4, 2026
GulfHindi
  • Login
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
No Result
View All Result
GulfHindi
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
GulfHindi
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Qatar
  • Oman
  • Finance
  • Automotive
  • World
  • Yemen
Home India

दुबई से 6 साल नौकरी कर लौटने वाले की हत्या, SSP तक पहुँचे पत्नी के पास.

Lov Singh by Lov Singh
दिसम्बर 1, 2020
in India
0
0
SHARES
16
VIEWS

दुबई से 6 साल नौकरी कर लौटने वाले की हत्या, SSP तक पहुँचे पत्नी के पास.

Lov Singh · दिसम्बर 1, 2020

घर में सो रहे एक व्यक्ति की गुरुवार की रात गला दबाकर हत्या कर दी गयी। उसकी पत्नी को शुक्रवार की सुबह जगने पर घटना की जानकारी हुई। पत्नी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतककी पत्नी की तहरीर पुलिस अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर श्रीपति मिश्र, एएसपी शिष्पाल सिंह व सीओ श्रीयश त्रिपाठी ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ भी कर रही है।

 

लार थाना क्षेत्र के सहजौर निवासी राजमंगल यादव (40) पुत्र स्व रामकिशुन यादव गुरुवार की रात भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए। राजमंगल की पत्नी मुन्नी अपने तीन बच्चों के साथ दूसरे कमरे में सोने चली गयी। सुबह करीब छह बजे मुन्नी जगी तो उसका दरवाजा नहीं खुल रहा था। उसने अपने पड़ोसी महिला को जानकारी दे बाहर से बंद दरवाजे को खुलवाया। बगल में कमरे में सो रहे पति का भी कमरा बाहर से बंद देखकर मुन्नी को अनहोनी की आशंका हुई। दरवाजा खोला तो पति राजमंगल के मुंह में कपड़ा तथा गर्दन में मफलर दिखायी दिया। उसने आस-पास के लोगों की सहायता से पति को बाहर निकालकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया। पति की तहरीर पर पुलिस अज्ञात के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज मामले में छानबीन करने में जुट गयी। जांच में पुलिस ने भटनी नगर के तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।


 

पुलिस अधीक्षक ने जाना पीड़िता का हाल

पुलिस अधीक्षक डॉक्टर श्रीपति मिश्र अपने टीम के साथ पीड़िता से मिलने उसके घर पहुंचे। जहां पूछताछ के साथ महिला को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। एएसपी शिष्यपाल व सीओ श्रीयश त्रिपाठी तथा थानेदार टीजे सिंह ने भी मौके पर पहुंच कर कर मामले की जांच की।

 

सीओ ने बच्चों व महिला से की अलग-अलग पूछताछ

घटना के बाद मौके पर पहुंचे सीओ श्रेयस त्रिपाठी ने मुन्नी के तीन बच्चे पियूष (10) मुस्कान (8) तथा सेनाली(5) से कमरे में अलग अलग पूछताछ की। सीओ ने मुन्नी से भी बंद कमरे में करीब आधे घन्टे तक पूछताछ कर हत्या की गुत्थी को सुलझाने का प्रयास किया।

मां की मौत के बाद से घर पर ही रहता था राजमंगल

राजमंगल परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था। वह करीब छह साल तक दुबई में रहकर नौकरी कर चुका था। 2018 से वह दिल्ली में किसी कम्पनी में काम करने लगा। लॉकडाउन के पहले उसकी मां का देहान्त हो गया। जिसके बाद वह दिल्ली से घर चला आया। गाँव आने पर वह पास के किसी विद्यालय में अनुचार की नौकरी करने लगा।

रुपए के लेनदेन व अवैध संबंध पर टिकी पुलिस की जांच

पुलिस हत्या के मामले को जल्द सुलझाने के लिए हर पहलू पर जांच कर रही है। मुन्नी देवी से भटनी निवासी एक रिश्तेदार ने नौकरी लगाने के नाम पर चार लाख रुपए लिये थे। मुन्नी देवी की शिकायत पर भटनी पुलिस दो लाख रुपए वापस कराते हुए दोनों पक्षों के बीच समझौता करायी थी। मुन्नी देवी का कहना है कि रुपए लौटाते समय रिश्तेदार ने देख लेने की धमकी भी दी थी। पुलिस की जांच में अवैध संबंध का भी मामला प्रकाश में आया है। पुलिस भटनी निवासी तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

सीडीआर खोलेगा राज

मामले में महिला तथा उसके पति के मोबाइल का सीडीआर पुलिस खंगालने में जुटी है। पुलिस को उम्मीद है कि मामले में मोबाइल पर किए गए बातचीत से कुछ राज सामने आ सकते हैं। अब हत्या के सभी एंगल पर पुलिस अपनी जांच सेट कर मामले का जल्द पर्दाफाश करने में लगी है।

महिला की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज की है। कुछ संदिग्धों को भटनी पुलिस के प्रयास से हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उम्मीद है जल्द ही हत्या में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर पर्दाफाश किया जाएगा।GulfHindi.com

ShareTweetSendShare
Previous Post

दुबई से दो कामगारों को देश से निकालने का आदेश, ड्राइविंग लाइसेन्स में लगा दिया था फ़र्ज़ी पेपर, 6 महीने का जेल भी

Next Post

10 दिसम्बर से फ़्लाइट चालू, 82000 कामगार लौटेंगे काम पर, टिकट का किराया भी हुआ जारी

Lov Singh

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Posts

Saudi

Saudi Arabia Jawazat Update: सऊदी में घरेलू कामगारों के लिए इकामा फीस पर आया बड़ा अपडेट, किस्तों में भुगतान पर रोक

by Praggya Singh sabal
फ़रवरी 4, 2026
0

सऊदी अरब के जनरल डायरेक्टरेट ऑफ पासपोर्ट्स (Jawazat) ने इकामा (Residency Permit) रिन्यूअल फीस को लेकर एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। विभाग ने स्पष्ट किया है...

Read moreDetails

Palestine Update: इजराइल के हमले में गाज़ा में 21 की मौत, वेस्ट बैंक में 24 साल के युवक की गई जान

फ़रवरी 4, 2026

कोलकाता में टर्किश एयरलाइंस की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आग लगने के बाद बचाई गई 236 लोगों की जान

फ़रवरी 4, 2026

Saudi Airlines Baggage: सऊदिया फ्लाइट में 23 किलो सामान ले जाएं या 20 किलो? यात्रियों के लिए आई ये बड़ी अपडेट

फ़रवरी 4, 2026
Next Post

10 दिसम्बर से फ़्लाइट चालू, 82000 कामगार लौटेंगे काम पर, टिकट का किराया भी हुआ जारी

Facebook Twitter LinkedIn Youtube Whatsapp

Welcome to GulfHindi.com

GulfHindi.com Started in Year 2014 as online community converted into website by year 2019. We are thankful to our reader and their engagement with us. We server general purpose day to day helpful contents in news, finance, automotive and expats related issues or updates inside and outside India.

Gulfhindi.com

About Us.

  • About
  • Career
  • Contact
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Privacy Policy
  • Team

Contact Us

GulfHindi, Anand villa 201, DPS more, Priyadarshi Nagar, Patna, Bihar, India 801503
Email: [email protected]
Mobile: 9504756906

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906