• About
  • Career
  • Contact
  • Team
  • Policies
  • Privacy Policy
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Newsletter
मंगलवार, मार्च 3, 2026
GulfHindi
  • Login
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
No Result
View All Result
GulfHindi
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
GulfHindi
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Qatar
  • Oman
  • Finance
  • Automotive
  • World
  • Yemen
Home India

भारतीय फैंस की हो गयी बल्ले-बल्ले, एशिया कप 2025 से पहले टीम इंडिया की जर्सी पर मिल रही है 80 प्रतिशत की बंपर छूट

भारतीय फैंस की हो गयी बल्ले-बल्ले, एशिया कप 2025 से पहले टीम इंडिया की जर्सी पर मिल रही है 80 प्रतिशत की बंपर छूट

Vandana Upadhyay by Vandana Upadhyay
सितम्बर 5, 2025
in India
0
भारतीय फैंस की हो गयी बल्ले-बल्ले, एशिया कप 2025 से पहले टीम इंडिया की जर्सी पर मिल रही है 80 प्रतिशत की बंपर छूट

भारतीय फैंस की हो गयी बल्ले-बल्ले, एशिया कप 2025 से पहले टीम इंडिया की जर्सी पर मिल रही है 80 प्रतिशत की बंपर छूट

0
SHARES
41
VIEWS

भारतीय फैंस की हो गयी बल्ले-बल्ले, एशिया कप 2025 से पहले टीम इंडिया की जर्सी पर मिल रही है 80 प्रतिशत की बंपर छूट

Vandana Upadhyay · सितम्बर 5, 2025

भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी है। एशिया कप 2025 शुरू होने से ठीक पहले Adidas ने अचानक से बड़ा बंपर ऑफर भारतीय फैंस के लिए पेश किया है। इस ऑफर के तहत अब भारतीय क्रिकेट टीम की ऑफिशियल जर्सी पर 80% तक की छूट दी जा रही है।

“FW24 India Cricket T20 International” जर्सी, जिस पर Dream11 का लोगो लगा है अब Adidas की आधिकारिक वेबसाइट पर सिर्फ ₹1,199 में मिल रही है, जबकि इसकी असली कीमत ₹5,999 थी। इसी तरह भारतीय महिला टीम की 2025 टेस्ट जर्सी भी अब ₹1,199 में उपलब्ध है। यह पहली बार है जब ऑफिशियल टीम जर्सी इतनी सस्ती मिल रही है।

इस डिस्काउंट का कारण Dream11 का टीम इंडिया का स्पॉन्सरशिप छोड़ना है। अगस्त 2025 में Dream11 ने नया ऑनलाइन गेमिंग कानून लागू होने की वजह से BCCI से अपना करार खत्म कर दिया। यह करार 2023 में ₹358 करोड़ में 2026 तक के लिए साइन हुआ था। अब Adidas उन जर्सियों का स्टॉक निकाल रहा है जिन पर Dream11 का नाम छपा हुआ है। हालांकि Dream11 और BCCI दोनों ने अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।


BCCI ने नए स्पॉन्सर के लिए टेंडर निकाल दिया है, लेकिन एशिया कप (9 सितंबर से शुरू) में भारतीय टीम बिना किसी स्पॉन्सर नाम वाली जर्सी पहनेगी। वैसे ICC टूर्नामेंट्स में ऐसा पहले भी कई बार हुआ है।

भारतीय टीम (सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल की कप्तानी में) 4 सितंबर को यूएई रवाना हो चुकी है। भारत का पहला मैच 10 सितंबर को दुबई में मेज़बान यूएई से है, फिर 14 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा मुकाबला होगा। 19 सितंबर को टीम ओमान से अबू धाबी में भिड़ेगी। ग्रुप बी में अफगानिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और हांगकांग खेलेंगे। टूर्नामेंट का फाइनल 28 सितंबर को होगा।

ShareTweetSendShare
Previous Post

अब यूएई में नौकरी छोड़ना हुआ आसान, जानिए यूएई लेबर लॉ के तहत अपने अधिकार और जिम्मेदारियां

Next Post

हाई अलर्ट पर मुंबई, अनंत चतुर्दशी के दिन मुंबई के अलग-अलग हिस्से बम धमाकों से दहल जायेंगे, ह्यूमन बम और RDX लगाने का दावा

Vandana Upadhyay

Vandana Upadhyay

4 वर्ष तक देश के बड़े अखबारी प्रकाशनो में काम करने के उपरांत मैं अब GulfHindi में अपनी सेवा दे रही हूँ। उम्मीद हैं मेरी लेखनी आप सब को खबरों से सही और सटीक रूबरू कराएगी.

Related Posts

Expats Help

अमेरिका का बड़ा फैसला: सऊदी और दुबई समेत 15 देशों को तुरंत छोड़ने का आदेश, ईरान के साथ युद्ध से हालात खराब

by Sushma Kumari
मार्च 3, 2026
0

अमेरिका ने ईरान के साथ चल रहे भीषण युद्ध के बीच अपने नागरिकों के लिए DEPART NOW यानी अभी निकलें की एडवायजरी जारी की है। यह आदेश...

Read moreDetails

UAE Flight Update: विदेश में फंसे प्रवासियों पर पड़ी महंगाई की मार, जानिए कब से शुरू होंगी सामान्य उड़ानें

मार्च 3, 2026

Kuwait New Law: मिसाइल इंटरसेप्शन का वीडियो बनाने पर होगी जेल, कुवैत सरकार ने जारी किया सख्त आदेश

मार्च 3, 2026

ईरान के हमले से दहला दुबई, सुरक्षित शहर की छवि को लगा बड़ा झटका, जानिए अब क्या है हालात

मार्च 3, 2026
Next Post
अनंत चतुर्दशी के दिन मुंबई के अलग-अलग हिस्सों में बम धमाके की धमकी, ह्यूमन बम और RDX लगाने का दावा

हाई अलर्ट पर मुंबई, अनंत चतुर्दशी के दिन मुंबई के अलग-अलग हिस्से बम धमाकों से दहल जायेंगे, ह्यूमन बम और RDX लगाने का दावा

Facebook Twitter LinkedIn Youtube Whatsapp

Welcome to GulfHindi.com

GulfHindi.com Started in Year 2014 as online community converted into website by year 2019. We are thankful to our reader and their engagement with us. We server general purpose day to day helpful contents in news, finance, automotive and expats related issues or updates inside and outside India.

Gulfhindi.com

About Us.

  • About
  • Career
  • Contact
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Privacy Policy
  • Team

Contact Us

GulfHindi, Anand villa 201, DPS more, Priyadarshi Nagar, Patna, Bihar, India 801503
Email: [email protected]
Mobile: 9504756906

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906