KUWAIT से चला भारतीय प्रवासी अभी तक नहीं पहुंचा घर, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल, लगाई मदद की गुहार

Satyam Kumari28 September 20231 min read5 viewsIndia

कुवैत में लापता हुआ भारतीय प्रवासी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कुवैत में एक भारतीय प्रवासी लापता हो गया है। हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना का रहने वाला व्यक्ति 23 सितंबर को ही घर वापस लौटने वाला था। राजकुमार नामक व्यक्ति जनवरी 2023 में कमाने के लिए कुवैत गया था।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

एजेंट ने दिया धोखा

बताया गया की नौकरी के लिए राजकुमार जनवरी 2023 में ही कुवैत गया था। एजेंट ने वहां पर अच्छी नौकरी का वादा किया था लेकिन वहां जाकर तस्वीर कुछ और ही निकली और उन्हें अच्छी नौकरी नहीं मिली।

इस बात से नाराज होकर राजकुमार ने वापस भारत लौटने का मन बना लिया था और वह 23 सितंबर को भारत लौटने वाले थे। उन्होंने अपनी पत्नी को दिल्ली से हिमाचल तक के लिए रेल टिकट बुक करवाने के लिए भी कहा था।

अब नहीं हो पा रहा है संपर्क

लेकिन इसी दौरान परिजनों का राजकुमार के साथ संपर्क टूट गया और वह कहां है इस बात की जानकारी नहीं मिल पा रही है। राजकुमार के पिता ने एजेंट से भी संपर्क किया लेकिन कोई फायदा नहीं मिला। पिता ने इस मामले में सरकार से मदद की मांग की है और कहा है कि उनके बेटे को जल्द से जल्द ढूंढने की कोशिश की जाए।

Share:

Comments

Leave a comment