स्वास्थ्य के लिए अच्छी नींद काफी जरूरी है। भारतीयों के स्लिप पैटर्न को लेकर किए गए एक सर्वे की रिपोर्ट सामने आई है जो चौंकाने वाली है। इस नेशनल सर्वे में कहा गया है कि भारत के करीब 59 प्रतिशत लोग 6 घंटे से काम की नींद लेते हैं। इस सर्वे को 348 भारतीय शहरों में किया गया है।

कम नींद के क्या हैं कारण?
यह सर्वे LocalCircles के द्वारा किया गया है। बताते चलें कि इस रिपोर्ट में यह कहा गया है कि इसके कई कारण हैं। लेकिन भारतीयों में नींद के कमी के मुख्य कारण रात में वॉशरूम का इस्तेमाल, लेट या जल्दी मॉर्निंग रूटीन, बाहरी शोर शराबा और यहां तक कि मच्छर के कारण भी लोग अच्छी नींद नहीं ले पा रहे हैं।
इस सर्वे में करीब 40000 लोगों को शामिल किया गया था जिसमें 61 % पुरुष और 39 % महिलाएं शामिल हैं। इस अरबी में पाया गया कि केवल 39% लोग ही अच्छे से लेकर 8 घंटे तक की नींद ले पा रहे थे। इसके अलावा 39% लोग केवल 4 से लेकर 6 घंटे तक की नींद ले पा रहे थे। केवल 2 फीसदी लोग ही 8 से लेकर 10 घंटे तक की नींद ले पा रहे थे। 20% लोग केवल 4 घंटे की नींद ले पा रहे थे।





