कुवैत पब्लिक ऑथोरिटी फॉर मैनपावर के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया है जिसमें कामगारों सहित नियुक्ताओं को जागरूक किया जा रहा है। अधिकारियों के द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

कामगारों के लिए प्रदान करनी होगी रहने की व्यवस्था और घर की सुविधा
अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि अगर कामगार सरकारी कर्मचारी है तो उनके रहने का व्यवस्था करना होगा। सरकारी कॉन्ट्रैक्ट के लिए काम पाने वाले कर्मचारियों के लिए घर देना होगा। इसके अलावा सभी कर्मचारियों को समय पर पेमेंट करना भी जरूरी होगा।
नियुक्ताओं से अपील की गई है कि वह कर्मचारियों को ड्यू डेट के सातवें दिन के पहले तक पेमेंट कर दें, ऐसा नहीं होने पर उनके खिलाफ कार्यवाही की जा सकती है। बिल्डिंग हाउस जिसमें 200 से अधिक कर्मचारी हैं उनके लिए फर्स्ट एड रूम की व्यवस्था करनी होगी जिसमें क्वालिफाइड नर्स होनी चाहिए। कर्मचारियों सहित नियोक्ताओं के लिए इन नियमों का पालन करना जरूरी होगा।





