संयुक्त अरब अमीरात में Dubai Criminal Court ने एक व्यक्ति को 3 साल जेल की सजा सुनाई है। उस व्यक्ति पर भारी जुर्माना भी लगाया गया है। कोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में आरोपी और पीड़ित दोनों ही भारत के रहने वाले हैं।
शराब के नशे में की बेइज्जती
अधिकारियों के द्वारा बताया गया है कि दोनों यूएई में दुबई के Al Quoz Industrial Area में साथ रहते थे। आरोपी ने शराब के नशे में पीड़ित के बेइज्जती की थी। जिसके बाद उसने चाकू लेकर वार कर दिया और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इससे इंटरनल ब्लीडिंग बढ़ी और मामला गंभीर हो गया। इसके बाद आरोपी भाग गया और हंगामा करने लगा। वह अजीब व्यवहार कर रहा था।
घटना की जानकारी मिलते हैं तुरंत मौके पर टीम पहुंची और पीड़ित को तुरंत Rashid Hospital पहुंचाया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं शराब पीने के आरोप में उसे अतिरिक्त 6 महीने की जेल और Dh100,000 का जुर्माना लगाया गया है।