लॉटरी खरीदने वाले लोगों को ऐसा लगता है कि कभी ना कभी उनकी किस्मत जरूर चमकेगी। वर्जीनिया में रहने वाली एक महिला को इस तरह से करोड़ों की लॉटरी लगी जो उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था। महिला को एक छिपे हुए टिकट से 1 million dollar की लॉटरी लगी है। महिला ने वो टिकट खरीद कर वहां रख दिया था।
बाइबल में छिपा था टिकट
बताते चलें कि उन्होंने वह टिकट खरीद कर बाइबल में रख दिया था। बाद में जब नए साल के अवसर पर Millionaire Raffle का आयोजन किया गया तब उन्हें टिकट की याद आई। इस टिकट पर Jacqueline Mangus नामक महिला ने Rs 8,66,08500 का ईनाम जीत लिया है।
उन्हें कहा है कि अभी इस जीत के बाद उनका क्या प्लान होगा यह तय नहीं है। उन्होंने अपने प्लान के बारे में विस्तार से नहीं बताया है। अभी वह इस जीत को एंजॉय कर रही हैं और काफी खुश हैं। इससे पहले भी कई लोगों को इस तरह की लॉटरी जीतने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन लोगों ने जीतने के बाद अपने कार्य को जारी रखा है।