उड़ान के ठीक पहले Indigo Flight के इंजन में आई तकनीकी खराबी, यात्रियों ने जमकर किया हंगामा
Flight में आई तकनीकी खराबी
Indigo Flight में आई खराबी के कारण यात्रियों को तकलीफ का सामना करना पड़ा जिसके बाद उनका पारा गरम हो गया। यह घटना बुधवार की है जब फ्लाईट रांची से कोलकाता जाने वाली थी। विमान सुबह 8 : 30 में प्रस्थान करने वाली थी इसी दौरान तकनीकी खराबी आ जाने के कारण विमान उड़ान नहीं भर सकी जिसके बाद यात्रियों को गुस्सा आ गया।
बताया गया कि विमान के इंजन में तकनीकी खराबी आई थी। रांची एयरपोर्ट पर इसे ठीक करने के लिए उपकरण नहीं था जिसके कारण विमान को तुरंत ठीक नहीं किया जा सका।

यात्रियों को विमान से उतारा गया
तकनीकी खराबी ठीक ना होने के कारण फ्लाइट उड़ान नहीं भर सकी और उसे खाली कराना पड़ा। सभी यात्रियों को नीचे उतार दिया गया। इसके बाद यात्रियों ने आपा खो दिया और उनकी अधिकारियों के साथ लड़ाई होने लगी। इस फ्लाइट में कुल 72 यात्री सवार थे। फ्लाईट स्थगित होने के बाद उन्हें रिफंड के साथ रीशेड्यूल की सुविधा दी गई।
इसके बाद कुछ यात्री घर वापस लौट गए तो कुछ शाम वाली फ्लाइट से कोलकाता गए।



