सऊदी के लिए IndiGo Airline जल्द शुरू करेगा उड़ानों का संचालन, जानें डिटेल
कई विमानों की सेवा हो रही है शुरुवात
जून में हवाई यात्रियों के लिए कई विमानों की सेवा शुरू हो रही है। एक जून से नई फ्लाइट्स का संचालन शुरू हो रहा है। खाड़ी देशों में यात्रा करने वाले लोगों के लिए भी अच्छी खबर है। इंडिगो एयरलाइन ने यह घोषणा की है कि लखनऊ से अहमदाबाद के लिए उड़ानों का संचालन जल्द ही शुरू किया जायेगा।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इंडिगो एयरलाइन के द्वारा लखनऊ और अहमदाबाद के बीच उड़ानों का संचालन 1 जून से शुरू कर दिया जाएगा।

Airline ने जारी किया शेड्यूल
सोमवार को एयरलाइन ने अपना शेड्यूल जारी कर यह भी बताया कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का भी संचालन शुरू किया जायेगा। 13 जून से दम्माम के लिए विमानों का संचालन शुरू किया जायेगा। 6ई097 फ्लाइट अमौसी एयरपोर्ट से रात 8:30 बजे रवाना होकर सऊदी के दम्माम पहुंचेगी।
ऐसे में सऊदी जाने की प्लानिंग कर रहे प्रवासियों के लिए अच्छी खबर है। सऊदी के लिए विमान 8:30 बजे रवाना होगी। वहीं फ्लाइट सुबह 6.25 बजे वापस लौटेगी।





