• About
  • Career
  • Contact
  • Team
  • Policies
  • Privacy Policy
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Newsletter
बुधवार, फ़रवरी 25, 2026
GulfHindi
  • Login
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
No Result
View All Result
GulfHindi
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
GulfHindi
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Qatar
  • Oman
  • Finance
  • Automotive
  • World
  • Yemen
Home India

IRCTC ने दिया जनरल क्लास के पैसेंजर्स को रेलवे की बड़ी राहत, सिर्फ 20 रुपये में मिलेगा भरपेट भोजन, ₹3 में पानी

Lov Singh by Lov Singh
अप्रैल 24, 2024
in India
0
0
SHARES
16
VIEWS

IRCTC ने दिया जनरल क्लास के पैसेंजर्स को रेलवे की बड़ी राहत, सिर्फ 20 रुपये में मिलेगा भरपेट भोजन, ₹3 में पानी

Lov Singh · अप्रैल 24, 2024

IRCTC Food: इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) के साथ मिलकर रेलवे जनरल डिब्बे के पैसेंजर्स को किफायती कीमत पर भोजन और नाश्ता देने का काम कर रही है. रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि देश में 100 स्टेशनों के करीब 150 काउंटरों पर पैसेंजर्स को ये सुविधा दी जा रही है. आगे इस सुविधा को और भी ज्यादा स्टेशनों तक विस्तारित किया जाएगा.

रेलवे अधिकारी ने कहा, “भारतीय रेलवे, भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) के साथ मिलकर यात्रियों, विशेषकर अनारक्षित डिब्बों में मुसाफिरों की सेवा के लिए एक नई पहल कर रही है, जिसमें सस्ती कीमतों पर स्वच्छ भोजन व नाश्ते की पेशकश की जा रही है.”

उन्होंने कहा, “हम गर्मी के महीनों के दौरान यात्रियों की आवाजाही में वृद्धि की आशा करते हैं और अनारक्षित डिब्बों (सामान्य श्रेणी बोगी) में यात्रा करने वाले लोगों के सामने आने वाली चुनौतियों को समझते हैं, जिनके पास हमेशा सुविधाजनक व बजट के अनुकूल भोजन के विकल्प नहीं होते.”


IRCTC Food

क्या है खाने की कीमत

रेलवे पैसेंजर्स को दो अलग कीमतों पर भोजन प्रदान कर रही है.

किफायती भोजन: पॉकेट फ़्रेंडली ₹20/- की कीमत पर, यह भोजन यात्रा के दौरान यात्रियों के लिए एक संतोषजनक और किफायती विकल्प प्रदान करता है.

स्नैक्स मील : हल्का नाश्ता चाहने वालों के लिए, ₹50/- नाश्ता (स्नैक्स मील) भी उपलब्ध है.

जनरल डिब्बों के पास लगे काउंटर

आसान पहुंच सुनिश्चित करने के लिए, ये भोजन और पानी प्लेटफार्मों पर अनारक्षित डिब्बों (जनरल क्लास कोच) के पास सुविधाजनक रूप से स्थित काउंटरों पर उपलब्ध कराया गया है. यात्री सीधे इन काउंटरों से अपना नाश्ता खरीद सकते हैं, जिससे विक्रेताओं की तलाश करने या स्टेशन के बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

पिछले साल 51 स्टेशनों पर हुआ था प्रयोग

पिछले वर्ष लगभग 51 स्टेशनों पर इस सेवा का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया था. उस सफलता के आधार पर, रेलवे ने कार्यक्रम का काफी विस्तार किया है, अब 100 से अधिक स्टेशनों पर काउंटर आरंभ हो गए हैं और कुल मिलाकर लगभग 150 काउंटर हैं. निकट भविष्य में और अधिक स्टेशनों को शामिल करते हुए इस पहल को और आगे बढ़ाने की योजना है.

यह कार्यक्रम यात्रियों, विशेषकर सामान्य श्रेणी के डिब्बों में यात्रा करने वालों के लिए महत्वपूर्ण लाभ प्रदान करता है. आसानी से उपलब्ध, किफायती भोजन और नाश्ता यह सुनिश्चित करते हैं कि यात्री अपनी पूरी यात्रा के दौरान आरामदायक रह सकें.

 

ShareTweetSendShare
Previous Post

Mumbai Airport पर GOLD तस्कर हुआ गिरफ्तार, 4 करोड़ का सोना और 2 करोड़ का हीरा बरामद

Next Post

SAUDI : बिना लाइसेंस के काम करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ जांच तेज, 67 पर लगाया गया ताला

Lov Singh

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Posts

Expats Help

Riyadh जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर, flydubai ने बदला टर्मिनल, 25 फरवरी से लागू होगा नियम

by Praggya Singh sabal
फ़रवरी 25, 2026
0

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की प्रमुख एयरलाइन flydubai ने रियाद (Riyadh) जाने वाले यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। 25 फरवरी 2026 से एयरलाइन ने...

Read moreDetails

DGCA ने VSR Ventures के 4 विमानों पर लगाई रोक, अजित पवार हादसे की जांच में आया नया मोड़

फ़रवरी 25, 2026

PayPal को खरीदने की तैयारी में Stripe, खबर आते ही शेयर बाज़ार में 7% उछला स्टॉक

फ़रवरी 25, 2026

Saudi Arabia ने भारत और नेपाल समेत 40 देशों से चिकन और अंडों के आयात पर लगाया बैन, हेल्थ के लिए उठाया कदम

फ़रवरी 25, 2026
Next Post

SAUDI : बिना लाइसेंस के काम करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ जांच तेज, 67 पर लगाया गया ताला

Facebook Twitter LinkedIn Youtube Whatsapp

Welcome to GulfHindi.com

GulfHindi.com Started in Year 2014 as online community converted into website by year 2019. We are thankful to our reader and their engagement with us. We server general purpose day to day helpful contents in news, finance, automotive and expats related issues or updates inside and outside India.

Gulfhindi.com

About Us.

  • About
  • Career
  • Contact
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Privacy Policy
  • Team

Contact Us

GulfHindi, Anand villa 201, DPS more, Priyadarshi Nagar, Patna, Bihar, India 801503
Email: [email protected]
Mobile: 9504756906

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906