• About
  • Career
  • Contact
  • Team
  • Policies
  • Privacy Policy
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Newsletter
गुरूवार, मार्च 5, 2026
GulfHindi
  • Login
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
No Result
View All Result
GulfHindi
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
GulfHindi
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Qatar
  • Oman
  • Finance
  • Automotive
  • World
  • Yemen
Home UAE

इजरायल-ईरान युद्ध ने यूएई से जॉर्जिया-आर्मेनिया यात्रा पर डाला असर

इजरायल-ईरान युद्ध ने यूएई से जॉर्जिया-आर्मेनिया यात्रा पर डाला असर

Vandana Upadhyay by Vandana Upadhyay
जून 16, 2025
in UAE
0
इजरायल-ईरान युद्ध ने  यूएई से जॉर्जिया-आर्मेनिया यात्रा पर डाला असर

इजरायल-ईरान युद्ध ने यूएई से जॉर्जिया-आर्मेनिया यात्रा पर डाला असर

0
SHARES
41
VIEWS

इजरायल-ईरान युद्ध ने यूएई से जॉर्जिया-आर्मेनिया यात्रा पर डाला असर

Vandana Upadhyay · जून 16, 2025

यूएई से कॉमनवेल्थ ऑफ इंडिपेंडेंट स्टेट्स (CIS) देशों और जॉर्जिया की ओर होने वाला आउटबाउंड टूरिज्म गंभीर रूप से प्रभावित हुआ है. ईरान और इजराइल के बीच चल रहे तनाव के कारण पर्यटकों का रुझान तेजी से गिरा है. ट्रैवल एजेंटों का कहना है कि फ्लाइट कैंसिलेशन, रूट डायवर्जन और लोगों के बीच बढ़ते डर के कारण बुकिंग में तेजी से गिरावट देखने को मिली है.

एक एजेंट ने कहा कि लोग जॉर्जिया, आर्मेनिया या CIS देशों की यात्रा अब टाल रहे हैं, क्योंकि उन्हें डर है कि कहीं एयरस्पेस बंद ना हो जाए या फ्लाइट फंस ना जाए.

प्रभावित देश 

  • जॉर्जिया


  • आर्मेनिया

  • अज़रबैजान

  • कजाकिस्तान

  • उज़्बेकिस्तान

  • ताजिकिस्तान

  • किर्गिस्तान

लोगों में बढ़ा डर का माहौल 

स्मार्ट ट्रैवल्स के चेयरमैन आफी अहमद ने पुष्टि की है कि CIS देशों (जैसे कज़ाखिस्तान, अज़रबैजान, आर्मेनिया) और जॉर्जिया जैसे वीजा-फ्री देशों के टूर में काफी बड़ी गिरावट देखी जा रही है. उन्होंने कहा कि कई फ्लाइट्स रद्द हो गई हैं और वीजा-फ्री टूरिज्म में गिरावट आई है. लोग डरे हुए हैं और बहुत जरूरी होने पर ही यात्रा कर रहे हैं. अहमद ने कहा लोगों को डर लग रहा है कि अगर हालात और बिगड़ते हैं तो वो यूएई से वापस नहीं लौट पायेंगे. सोशल मीडिया पर चल रही खबरों ने लोगों के डर को और भी अधिक बढ़ा दिया है.

आफी अहमद ने कहा कि जब तक संघर्ष बढ़ने के संकेत मिलते रहेंगे, तब तक क्षेत्रीय हवाई यातायात का निलंबन लगभग तय है.  उन्होंने कहा कि एयरलाइंस अस्थायी तौर पर अपने विमानों और स्टाफ को तो पुनः तैनात कर सकती हैं, लेकिन यात्रियों के लिए  खासतौर पर इराक, जॉर्डन और सीरिया जैसे देशों में विकल्प सीमित होते जा रहे हैं.

 

 

ShareTweetSendShare
Previous Post

दुबई में AIR INDIA की फ्लाइट 5 घंटे लेट, ना एसी, ना पानी ना मिली कोई मदद, फूटा यात्रियों का गुस्सा

Next Post

लखनऊ एयरपोर्ट में टला बड़ा हादसा, सऊदी अरबिया एयरलाइंस विमान के पहिए से निकलने लगी चिंगारी, उठा धुंआ

Vandana Upadhyay

Vandana Upadhyay

4 वर्ष तक देश के बड़े अखबारी प्रकाशनो में काम करने के उपरांत मैं अब GulfHindi में अपनी सेवा दे रही हूँ। उम्मीद हैं मेरी लेखनी आप सब को खबरों से सही और सटीक रूबरू कराएगी.

Related Posts

Qatar

ईरान ने इजरायल और अमेरिकी ठिकानों पर फिर किया हमला, हाइपरसोनिक मिसाइलों से मचाया हड़कंप

by Aanya
मार्च 5, 2026
0

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) ने इजरायल और अमेरिकी ठिकानों पर बड़े हमले का दावा किया है। गुरुवार, 5 मार्च 2026 को 'Operation True Promise-4'...

Read moreDetails

Air India Fake News Alert: ईरान के ऊपर से उड़ान भरने का दावा निकला फर्जी, एयरलाइन ने दिखाया सबूत

मार्च 5, 2026

Air Arabia Flight Update: 9 मार्च तक रद्द हुई Sharjah की फ्लाइट्स, यात्रियों के लिए जारी हुआ रिफंड नियम

मार्च 5, 2026

Abu Dhabi में ड्रोन इंटरसेप्ट होने से 6 लोग घायल, ICAD 2 इलाके में गिरा मलबा

मार्च 5, 2026
Next Post
लखनऊ एयरपोर्ट में टला बड़ा हादसा, सऊदी अरबिया एयरलाइंस विमान के पहिए से निकलने लगी चिंगारी, उठा धुंआ

लखनऊ एयरपोर्ट में टला बड़ा हादसा, सऊदी अरबिया एयरलाइंस विमान के पहिए से निकलने लगी चिंगारी, उठा धुंआ

Facebook Twitter LinkedIn Youtube Whatsapp

Welcome to GulfHindi.com

GulfHindi.com Started in Year 2014 as online community converted into website by year 2019. We are thankful to our reader and their engagement with us. We server general purpose day to day helpful contents in news, finance, automotive and expats related issues or updates inside and outside India.

Gulfhindi.com

About Us.

  • About
  • Career
  • Contact
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Privacy Policy
  • Team

Contact Us

GulfHindi, Anand villa 201, DPS more, Priyadarshi Nagar, Patna, Bihar, India 801503
Email: [email protected]
Mobile: 9504756906

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906