• About
  • Career
  • Contact
  • Team
  • Policies
  • Privacy Policy
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Newsletter
गुरूवार, मार्च 5, 2026
GulfHindi
  • Login
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
No Result
View All Result
GulfHindi
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
GulfHindi
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Qatar
  • Oman
  • Finance
  • Automotive
  • World
  • Yemen
Home Saudi

सऊदी अरब में 7 साल की कैद के बाद पत्रकार को फांसी

सऊदी अरब में 7 साल की कैद के बाद पत्रकार को फांसी

Vandana Upadhyay by Vandana Upadhyay
जून 16, 2025
in Saudi
0
सऊदी अरब में 7 साल की कैद के बाद पत्रकार को फांसी

सऊदी अरब में 7 साल की कैद के बाद पत्रकार को फांसी

0
SHARES
38
VIEWS

सऊदी अरब में 7 साल की कैद के बाद पत्रकार को फांसी

Vandana Upadhyay · जून 16, 2025

सऊदी अरब में देशद्रोह और आतंकवाद के आरोपों में 7 साल की कैद के बाद पत्रकार तुर्की अल-जासर (Turki Al-Jasser) को फांसी दे दी गई. शनिवार को अधिकारियों की ओर से इसकी पुष्टि की गई. देश की सर्वोच्च अदालत ने तुर्की अल-जासर के मृत्युदंड की सजा को बरकरार रखा, जिसके बाद उन्हें 14 जून 2025 को फांसी दे दी गई.  अल-जासर के खिलाफ आरोप मुख्य रूप से उनकी सोशल मीडिया गतिविधियों से जुड़े थे. उन्होंने ट्विटर और अन्य प्लेटफॉर्म पर सरकार, भ्रष्टाचार और मानवाधिकार से जुड़े मुद्दों पर अपनी राय रखी थी.

सऊदी शाही परिवार के कुछ सदस्यों पर लगाए थे भ्रष्टाचार के आरोप 

साल 2018 में अल-जासर को गिरफ्तार किया गया था. सुरक्षा बलों ने उनके घर पर छापा मारा था और डिजिटल डिवाइसेज़ ज़ब्त कर लिए थे. उनकी सुनवाई कब और कहां हुई इसके बारें में कोई जानकारी  नहीं है. Committee to Protect Journalists (CPJ) न्यूयॉर्क स्थित एक मीडिया स्वतंत्रता प्रहरी संगठन ने पुष्टि की है कि पत्रकार तुर्की अल-जासर पर X (पूर्व में ट्विटर) पर एक गोपनीय अकाउंट चलाने का आरोप था. इस अकाउट के जरिए पत्रकार ने सऊदी शाही परिवार के कुछ सदस्यों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे. साथ ही सशस्त्र गुटों की भी आलोचना की थी.

गुप्त तरीके से मुकदमा चलाकर दी गई सजा 

Committee to Protect Journalists (CPJ) के कार्यक्रम निदेशक कार्लोस मार्टिनेज दे ला सेरना ने कहा कि जमाल खशोग्जी को न्याय न मिलना केवल एक पत्रकार के साथ विश्वासघात नहीं था, बल्कि इसने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान को और अधिक बेखौफ बना दिया है. अंतरराष्ट्रीय समुदाय की निष्क्रियता ने प्रेस की स्वतंत्रता पर हमलों को बढ़ावा दिया है. मोहम्मद बिन सलमान अब पहले से ज्यादा आक्रामक तरीके से मीडिया पर कार्रवाई कर रहे हैं. कार्लोस मार्टिनेज ने कहा, अल-जासर को पूरी तरह से गुप्त तरीके से मुकदमा चलाकर सजा दी गई  क्या सिर्फ इस वजह से कि उन्होंने पत्रकारिता की थी.


अल-जासर ने क्या लिखा था 

2013 से 2015 के बीच अल-जासर एक निजी ब्लॉग भी चलाते थे, जिसमें उन्होंने सत्ता से सवाल पूछने की हिम्मत दिखाई थी. उन्होंने अरब स्प्रिंग, महिला अधिकार और भष्ट्राचार जैसे संवेदनशील मुद्दों पर बेबाक लेख लिखे थे.

सऊदी अरब में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सवाल

सऊदी अरब लंबे समय से अपने सख्त कानूनों और मृत्युदंड के दुरुपयोग को लेकर वैश्विक आलोचना का केंद्र बना हुआ है. मानवाधिकार संगठनों के अनुसार 2024 में कुल 330 मौत की सजाएं दी गईं — जिनमें से कई मामलों में अपराध “राजनीतिक विचार” या “ऑनलाइन गतिविधि” से जुड़े थे. पिछले महीने, Bank of America में काम करने वाले एक ब्रिटिश नागरिक को एक डिलीट किए गए सोशल मीडिया पोस्ट  को आधार बनाकर 10 सालों की सजा सुनाई गई. उनके वकील ने बताया कि वह पोस्ट पहले ही डिलीट की जा चुकी थी. साद अलमादी, एक दोहरे अमेरिकी-सऊदी नागरिक को साल 2021 में गिरफ्तार किया गया था. जब वह अमेरिका में रहते हुए ट्विटर पर सरकार की आलोचना कर रहे थे. साल 2023 में उनको रिहा कर दिया गया लेकिन अब भी उनके देश छोड़ने पर प्रतिबंध है.

सऊदी सरकार विरोध को दबाने के लिए
➤ सोशल मीडिया निगरानी,
➤ गुप्त ट्रायल,
➤ और कड़ी सजाएं अपना रही है.

ShareTweetSendShare
Previous Post

दुबई में कामगारों को गर्मियों में मिलेगा फ्लेक्सिबल वर्किंग ऑवर्स

Next Post

कुवैत में विदेशी कामगार कैसे लें एक्जिट परमिट, यहां जाने पूरी जानकारी

Vandana Upadhyay

Vandana Upadhyay

4 वर्ष तक देश के बड़े अखबारी प्रकाशनो में काम करने के उपरांत मैं अब GulfHindi में अपनी सेवा दे रही हूँ। उम्मीद हैं मेरी लेखनी आप सब को खबरों से सही और सटीक रूबरू कराएगी.

Related Posts

Expats Help

UAE Flight Update: दुबई से भारत के लिए शुरू हुई स्पेशल फ्लाइट्स, फंसे यात्रियों का Overstay Fine हुआ माफ़

by Aanya
मार्च 5, 2026
0

दुबई और आस-पास के इलाकों में रहने वाले भारतीयों के लिए एक जरूरी अपडेट आया है। हवाई यात्रा में आई रुकावट के बाद अब 5 मार्च से...

Read moreDetails

Siwan: अली खामेनेई के समर्थन में सड़क पर उतरे लोग, भारी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण रहा जुलूस

मार्च 5, 2026

UAE में मिसाइल हमलों पर बड़ा अपडेट, 94 लोग घायल और भारतीयों के लिए नई एडवाइजरी जारी

मार्च 5, 2026

ईरान ने इजरायल और अमेरिकी ठिकानों पर फिर किया हमला, हाइपरसोनिक मिसाइलों से मचाया हड़कंप

मार्च 5, 2026
Next Post
कुवैत में विदेशी कामगार कैसे लें एक्जिट परमिट, यहां जाने पूरी जानकारी

कुवैत में विदेशी कामगार कैसे लें एक्जिट परमिट, यहां जाने पूरी जानकारी

Facebook Twitter LinkedIn Youtube Whatsapp

Welcome to GulfHindi.com

GulfHindi.com Started in Year 2014 as online community converted into website by year 2019. We are thankful to our reader and their engagement with us. We server general purpose day to day helpful contents in news, finance, automotive and expats related issues or updates inside and outside India.

Gulfhindi.com

About Us.

  • About
  • Career
  • Contact
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Privacy Policy
  • Team

Contact Us

GulfHindi, Anand villa 201, DPS more, Priyadarshi Nagar, Patna, Bihar, India 801503
Email: [email protected]
Mobile: 9504756906

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906