Kuwait में अवैध तरीके से रहने और काम करने वाले प्रवासियों के खिलाफ जांच जारी है। अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि गलत तरीके से वीजा पर रहने वाले आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही जरूर की जाएगी।
अलग-अलग इलाकों में शुरू की गई है जांच
आंतरिक मंत्रालय की सुरक्षा अधिकारियों के द्वारा कहना है कि अलग-अलग इलाकों में जांच अभियान शुरू कर दिया गया है और आरोपियों के गिरफ्तारी की जा रही है। निवासियों से अपील की गई है कि अगर कहीं भी अवैध प्रवासियों का पता चले तो तुरंत इसकी जानकारी दें।
अधिकारियों को कहना है कि प्रवासी विजिट वीजा पर आते हैं और वीजा एक्सपायर होने के बाद भी एग्जिट नहीं करते और अवैध तरीके से रहने लगते हैं। ऐसे आरोपी चोरी छिपे रहते हैं और गलत काम भी शुरू कर देते हैं। इसीलिए अलग-अलग इलाकों में जांच की जा रही है और उन्हें गिरफ्तार भी किया जा रहा है। प्रवासियों को गिरफ्तार कर उन्हें डिपोर्ट किया जा रहा है।