KUWAIT में रेजिडेंस वीजा नियमों का उल्लंघन करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्ती की घोषणा की गई है। आरोपियों के द्वारा लगातार Visa नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है जिसके बाद सभी नियमों को सख्त करने का फैसला लिया गया है ताकि कोई भी व्यक्ति नियमों का उल्लंघन न कर सके।

अधिकारियों ने दी जानकारी
बताते चलें कि डायरेक्टर ऑफ जनरल डिपार्टमेंट ऑफ रेजिडेंस अफेयर इन्वेटिगेशन के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि जल्द ही इन नियमों को लागू किया जाएगा। ऐसा माना जा रहा है कि नया फॉरेन रेजिडेंस नियम मार्च से लागू हो जाएगा। रेजिडेंस ट्रैफिकिंग करने वाले आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
आरोपी को 5 साल जेल और 10 हज़ार कुवैती दिनार का लगाया जाएगा
अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि ट्रैफिकिंग करने वाले आरोपी पर 5 साल जेल और 10 हज़ार कुवैती दिनार का जुर्माना लगाया जाएगा। पिछले 8 महीने में अधिकारियों के द्वारा करीब 26 हज़ार रेजिडेंस वीजा उल्लंघन कर्ताओं को गिरफ्तार कर डिपोर्ट किया गया है।





