कुवैत में जाने वाले प्रवासियों के लिए अपडेट जारी करते हुए यह कहा गया है कि उन्हें वैध वीजा पर ही कुवैत जाना चाहिए। अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा सकती है। आंतरिक मंत्रालय की सुरक्षा अधिकारियों के द्वारा अलग-अलग इलाकों में जांच की जा रही है जिसके तहत आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है।

विजिट वीजा पर जाए हैं आरोपी
सुरक्षा अधिकारियों ने अपनी जांच में पाया है कि आरोपी विजिट वीजा पर कुवैत जाते हैं और वीजा एक्सपायर होने के बाद अपने देश नहीं लौटते है। वीजा एक्सपायरी के बाद अपने देश न लौटकर वह कुवैत में ही छिपकर रहने लगते हैं।
सुरक्षा अधिकारियों के द्वारा अपने जांच अभियान के दौरान इसी तरह के आरोपियों के बारे में पता लगाया जा रहा है। जो भी व्यक्ति इस तरह की गलती करते पाया जाएगा उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही अवश्य की जाएगी। उन्हें गिरफ्तार कर जुर्माना लगाया जा सकता है और डिपोर्ट भी कर दिया जाएगा।




