Flight में यात्री ने किया असामान्य व्यवहार

एक बार फिर से Flight में यात्री के असामान्य व्यवहार की खबर सामने आई है। शुक्रवार को Mexico City International Airport के द्वारा एक बयान जारी किया गया है जिसमें कहा गया है कि एक यात्री ने फ्लाइट का इमरजेंसी दरवाजा खोल दिया था और फ्लाईट के विंग पर चलने लगा था।

बताते चलें कि यह घटना गुरुवार की है जब फ्लाईट टेक ऑफ करने वाली थी। हालांकि आरोपी यात्री को गिरफ्तार कर पुलिस के हवाले कर दिया गया लेकिन इस दौरान यात्रियों को कई तरह की परेशानियों से गुजरना पड़ा है।

यात्रियों को हुई बेहद परेशानियां

विमान पहले से ही करीब 5 घंटे लेट थी। इस दौरान यात्रियों को कई तरह की परेशानियों से गुजरना पड़ा। यात्रियों को फ्लाईट के लिए 5 घंटे का इंतजार करना पड़ा और यात्रियों का बिना वेंटिलेशन के हालत खराब हो गई। इन चार घंटों में उन्हें पानी तक नहीं दिया गया। अधिकारियों ने बताया है कि फ्लाईट Guatemala के लिए जा रही थी। इसमें करीब 77 यात्री सवार थे।

दरअसल, विमान में maintenance alert के बाद फ्लाईट को वापस लौटाना पड़ा था जिससे नाराज़ होकर यात्री ने ऐसा किया था।

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line "Reach Satyam kumari."

Leave a comment