• About
  • Career
  • Contact
  • Team
  • Policies
  • Privacy Policy
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
शुक्रवार, मार्च 13, 2026
GulfHindi
  • Login
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
No Result
View All Result
GulfHindi
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
GulfHindi
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Qatar
  • Oman
  • Finance
  • Automotive
  • World
  • Yemen
Home Finance

सरसों तेल के MRP नये सिरे से जारी. प्रति टीन और क्विंटल का भाव जानिए. थोक रेट जानिए

Lov Singh by Lov Singh
मार्च 7, 2023
in Finance
0
1
SHARES
44
VIEWS

सरसों तेल के MRP नये सिरे से जारी. प्रति टीन और क्विंटल का भाव जानिए. थोक रेट जानिए

Lov Singh · मार्च 7, 2023

दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में शुक्रवार को सोयाबीन डीगम तेल तथा कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तेल कीमतों में गिरावट रही। सरसों, मूंगफली तेल तिलहन, सोयाबीन तिलहन, सोयाबीन दिल्ली एवं इंदौर तेल और बिनौला तेल के दाम पूर्वस्तर पर बंद हुए।

बाजार सूत्रों ने कहा कि मलेशिया एक्सचेंज में 1.75 प्रतिशत की गिरावट है जबकि शिकॉगो एक्सचेंज में 1.7 प्रतिशत की गिरावट रही। उन्होंने कहा कि विदेशों में एक बार फिर से दाम टूटे हैं और इससे खुश होने के बजाय सभी को चिंता करने की जरुरत है क्योंकि यह देश के तेल तिलहन कारोबार की कमर तोड़ रहा है।

देशी तेल हो जाएगा स्टॉक जमा

समय रहते अगर सरकार ने विशेषकर हल्के तेलों पर आयात शुल्क नहीं बढ़ाया तो देशी तिलहन (आगामी सरसों एवं पहले के सोयाबीन तिलहन) बाजार में खपेंगे नहीं और इसका बड़ा स्टॉक जमा हो जायेगा। सूत्रों ने कहा कि यह हमारे आत्मनिर्भर होने के सपने को ध्वस्त कर देगा। इस मामले में समय रहते कदम उठाने की जरूरत है। अगर स्टॉक बाजार में खपा नहीं तो किसान आगे कैसे तिलहन खेती कर पायेंगे? उन्होंने कहा कि देश के कम आय वर्ग के लोगों में पामोलीन की खपत है जो उन्हें सस्ता मिलना जारी रहने की उम्मीद है पर थोड़ा समृद्ध परिवार हल्के तेलों में सोयाबीन, सरसों, मूंगफली, सूरजमुखी और बिनौला जैसे तेल खाते हैं।


MRP बन रहा Pivot Point

इसलिए केवल हल्के तेलों के अंधाधुंध सस्ते आयात को नियंत्रित करना जरूरी है ताकि देश के किसान हितों को नुकसान न पहुंचे। संभव हो तो विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) की शुल्क लगाने की जो अधिकतम सीमा है, वहां तक हल्के तेलों पर आयात शुल्क लगाने के बारे में सोचना चाहिये। सूत्रों ने कहा कि देशी तेल तिलहनों की तेजी को अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) की मुस्तैद निगरानी और इसे दुरुस्त करते हुए ठीक किया जा सकता है।

देशी तेल होगा और सस्ता

इसके अलावा शुल्क लगाने से तेलों के दाम सस्ते भी होंगे क्योंकि देशी तिलहन से हमें खल और डीआयल्ड केक (डीओसी) सस्ता मिलेगा जिससे दूध, अंडे, चिकेन, मक्खन के दाम कम हो सकते हैं। सबसे बड़ी बात देशी पेराई मिलें पूरी क्षमता से काम करेंगी और लोगों को रोजगार मिलने के साथ ही साथ महत्वपूर्ण विदेशीमुद्रा का खर्च कम होगा। सस्ते आयात का दवाब होने के बावजूद हल्की फुल्की मांग के बीच सरसों, मूंगफली तेल तिलहन, सोयाबीन दिल्ली एवं इंदौर तेल, बिनौला तेल और सोयाबीन तिलहन के दाम पूर्ववत रहे। दूसरी ओर विदेशी बाजारों में गिरावट का रुख रहने से सीपीओ, पामोलीन और सोयाबीन डीगम तेल में गिरावट आई।

प्रति क्विंटल इस प्रकार रहा तेल का भाव.

  • सरसों तिलहन – 6,695-6,745 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये प्रति क्विंटल।
  • मूंगफली – 6,675-6,735 रुपये प्रति क्विंटल।
  • मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 15,780 रुपये प्रति क्विंटल।
  • मूंगफली रिफाइंड तेल 2,490-2,755 रुपये प्रति टिन।
  • सरसों तेल दादरी- 13,400 रुपये प्रति क्विंटल।
  • सरसों पक्की घानी- 2,040-2,170 रुपये प्रति टिन। 
  • सरसों कच्ची घानी- 2,100-2,225 रुपये प्रति टिन।
  • तिल तेल मिल डिलिवरी – 18,900-21,000 रुपये प्रति क्विंटल।
  • सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 13,250 रुपये प्रति क्विंटल।
  • सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 13,200 रुपये प्रति क्विंटल।
  • सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 11,600 रुपये प्रति क्विंटल।
  • सीपीओ एक्स-कांडला- 8,400 रुपये प्रति क्विंटल।
  • बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 11,800 रुपये प्रति क्विंटल।
  • पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 10,050 रुपये प्रति क्विंटल।
  • पामोलिन एक्स- कांडला- 9,050 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।
  • सोयाबीन दाना – 5,575-5,675 रुपये प्रति क्विंटल।
  • सोयाबीन लूज- 5,320-5,340 रुपये प्रति क्विंटल।
  • मक्का खल (सरिस्का)- 4,010 रुपये प्रति क्विंटल।
ShareTweetSendShare
Previous Post

विदेश से सोना लाने वाले सावधान. AIRPORT पर गिरफ़्तारी में डॉक्टर पकड़ाया GOLD के साथ

Next Post

बहु बेटे के दुर्व्यवहार से आहत पिता का फैसला सभी के लिए सबक, दान कर दी करोड़ों की संपत्ति

Lov Singh

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Posts

Oman

Oman Royal Family News: ओमान के डिप्टी प्राइम मिनिस्टर के निधन पर शोक, UAE और GCC के नेताओं ने सुल्तान को दी श्रद्धांजलि

by Aanya
मार्च 13, 2026
0

ओमान के डिप्टी प्राइम मिनिस्टर हिज हाइनेस सैय्यद फहद बिन महमूद अल सईद का निधन हो गया है। उनके निधन पर ओमान के शाही परिवार और सुल्तान...

Read moreDetails

इराक में फ्रांसीसी सेना पर ड्रोन हमला, 1 सैनिक की मौत और 6 घायल, राष्ट्रपति मैक्रों ने दिए जांच के आदेश

मार्च 13, 2026

Dubai New Rule: दुबई में बेड-स्पेस और शेयरिंग रूम का बदला नियम, अब रजिस्टर कराना हुआ जरूरी, 10 लाख तक का जुर्माना

मार्च 13, 2026

Saudi Arabia Defense Update: सऊदी अरब का बड़ा एक्शन, 24 घंटे में 70 से ज़्यादा दुश्मन Drone और मिसाइल किए नष्ट

मार्च 13, 2026
Next Post

बहु बेटे के दुर्व्यवहार से आहत पिता का फैसला सभी के लिए सबक, दान कर दी करोड़ों की संपत्ति

Facebook Twitter LinkedIn Youtube Whatsapp

Welcome to GulfHindi.com

GulfHindi.com Started in Year 2014 as online community converted into website by year 2019. We are thankful to our reader and their engagement with us. We server general purpose day to day helpful contents in news, finance, automotive and expats related issues or updates inside and outside India.

Gulfhindi.com

About Us.

  • About
  • Career
  • Contact
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Privacy Policy
  • Team

Contact Us

GulfHindi, Anand villa 201, DPS more, Priyadarshi Nagar, Patna, Bihar, India 801503
Email: [email protected]
Mobile: 9504756906

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906