National Cinema Day: देश भर में कहीं भी मात्र 99 रुपए में मिलेगा टिकट, शान से उठाएं मूवी का आनंद
ग्राहकों के लिए अच्छी खबर
जवान हो या गदर 2, अगर आपका भी मन इन फिल्मों को देखने का है लेकिन टिकट के दाम की वजह से प्लान पोस्टपोंड कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। दरअसल ग्राहकों को काफी कम कीमत में टिकट उपलब्ध कराने की बात कही गई है। नेशनल सिनेमा डे का आगाज होने वाला है जिसमें आपको यह फायदा मिलेगा। मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (MAI) के द्वारा नेशनल सिनेमा डे की घोषणा के बाद लोगों ने अपनी पसंदीदा फिल्म देखने की प्लानिंग शुरू कर दी है।

काफी कम लगेगा टिकट
इस ऑफर के तहत नेशनल सिनेमा डे 13 अक्टूबर 2023 को ग्राहकों को केवल 99 रुपये में ही सभी फिल्मों को देखने का मौका मिलेगा। यह पूरे देश में लागू होगा। यानी कि पूरे देश में कहीं भी आप 100 रुपए से कम में फिल्म देख पाएंगे।
तो अगर आप भी मूवी देने की प्लानिंग बना रहे हैं तो यह आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। आज ही अपने दोस्तों के साथ मिलकर मूवी की प्लानिंग कीजिए और मात्र 99 रुपये में फिल्म का आनंद उठाइए।



